बिथ्याणी डिग्री कालेज में विभाजन के दर्द को याद कर 2 मिनट का मौन, ‘हर घर तिरंगा’ क्विज़ में छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह

यमकेश्वर, 14 अगस्त, 26. 14 अगस्त 2026 को भारत विभिषका स्मृति दिवस महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में भावभीनी पूर्वक महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों के नेतृत्व में मनाया गया।

यमकेश्वर तहसील में लगाई गई स्मृति प्रदर्शनी
विभाजन विभिषका का स्मृति दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में बहुत सारे कार्यक्रम यथा सार्वजनिक स्थानों पर विभाजन दिवस का प्रदर्शनी का आयोजन, वृत्ति चित्र का आयोजन,जन प्रतिनिधियों का व्याख्यान इत्यादि कार्यक्रम किए गए, जिसमें विभिषका से संबंधित विभाजन स्मृति प्रदर्शनी का आयोजन, क्षेत्र के अति विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सीता संजीव चौहान तथा विथ्याणी ग्राम प्रधान पूनम देवी के अतिथि में प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। जिसमें बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंजलि,अंशु नेगी,साक्षी एवं मीनाक्षी ने प्रतिभाग किया इनका अवलोकन यमकेश्वर तहसील मुख्यालय में किया गया।

व्याख्यानमाला और वाद-विवाद से विभाजन के दर्द को किया याद
तत्पश्चात महाविद्यालय के सभागार में एक वाद विवाद पर चर्चा का भी आयोजन किया गया। तत्पश्चात गणमान्य एवं महाविद्यालय के प्राध्यापको के द्वारा एक व्याख्यान माला का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर तनुजा बिष्ट, डॉ विकास रंजन कुमार, डॉक्टर हिमानी बडोनी, डॉक्टर दीपा शर्मा, डॉक्टर सुनील देवरारी, डॉक्टर केशव डबराल एवं नरेश राणा उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा
कार्यक्रम के अंत में विभाजन की त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले समस्त दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत क्विज़ प्रतियोगिता
इसके साथ ही ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत महाविद्यालय में एक देशभक्ति प्रश्नोत्तरी (Quiz) प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।



