उत्तराखंडबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

उत्तराखंड में सोमवार और मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम का अपडेट

देहरादून, 29 अगस्त, 26. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 3 सितंबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. इस पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले 5 दिन बारिश होगी. 31 अगस्त और 1 सितंबर को बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बाकी दिनों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा.

30 अगस्त के मौसम का पूर्वानुमान
30 अगस्त को भी पूरे उत्तराखंड में बारिश होगी. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने रविवार 30 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर में भारी बारिश के साथ तीव्र से अति तीव्र दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार को मौसम की अनदेखी नहीं करें
सोमवार 31 अगस्त को राज्य के लोगों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है. मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड के देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश होने की संभावना जताई है. इन सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश से भूस्खलन, चट्टान गिरने और मलबा आने की संभावना
टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा एक और दो सितंबर को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार में भारी बारिश का अनुमान है। विभाग ने चेताया है कि भारी से बहुत भारी बारिश से भूस्खलन, चट्टान गिरने और मलबा आने की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में सोमवार को कहीं-कहीं बादलों की गर्जना और वज्रपात के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश का संभावना जताई है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मंगलवार को बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मंगलवार पहली सितंबर का स्वागत भी बारिश से होगा. मौसम विभाग के अनुसार 1 सितंबर को राज्य के देहरादून और टिहीर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होगी. वहीं देहरादून, और टिहरी गढ़वाल जिलों में ही कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर चलेंगे. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
इसके अलावा राज्य के पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. बाकी जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश के तेज से अति तेज दौर चलेंगे.

दूसरी और तीसरी सितंबर को ऐसा रहेगा मौसम: 2 और 3 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

मौसम विभाग ने वज्रपात की आशंका जताई: मौसम विभाग ने 31 अगस्त और 1 सितंबर को संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम लैंडस्लाइड और चट्टान खिसकने के कारण स्थानीय सड़कों और राजमार्गों पर अवरोध आने का अंदेशा भी जताया है. कहीं-कहीं वज्रपात की आशंका भी है.

Related Articles

Back to top button