देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

सुपरवाइजर के लिए दिल्ली मेट्रो में निकली भर्ती, 15 सितंबर तक DMRC को भेजें फॉर्म

सार्थकपहल.काम। दिल्ली मेट्रो को सुपरवाइजर की पोस्ट के लिए योग्य उम्मीदवारों की तलाश है। डीएमआरसी DMRC की तरफ से इसके लिए रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह मौका उन अभ्यर्थियों के लिए बढ़िया चांस बन सकता है, जिन्हें दिल्ली मेट्रो में नौकरी लेनी है। आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जिसके लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट delhimetrorail.com की मदद भी ले सकते हैं। लेकिन आवेदन की प्रक्रिया लास्ट डेट से पहले ही पूरी करनी होगी। जो कि जल्द ही आने वाली है।

दरअसल, डीएमआरसी यह हायरिंग अपने प्रोजेक्ट के लिए सीनियर पोजीशन पर कर रहा है। इसीलिए ऐसे उम्मीदवार चाहिए जिन्हें पहले से काम का अच्छा अनुभव हो और वे दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से जुड़ी परियोजनाओं पर तत्काल आवश्यक्ताओं को पूरा करते हुए काम कर सकें।

दिल्ली मेट्रो भर्ती सुपरवाइजर भर्ती की जरूरी जानकारी
मेट्रो- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC)
पद-सुपरवाइजर/ P.Way SSE/SE/JE)
पोस्ट कोड-01/NE/P
कुल वैकेंसी-04आवेदन की
लास्ट डेट-15 सितंबर 2026
नियुक्ति का आधार-पोस्ट रिटायरमेंट कॉन्ट्रेक्चुअल इंगेजमेंट (PRCE)
चयन प्रक्रिया-पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस एग्जामिनेशन
सेवा अवधि-1 साल, (जिसे परफॉर्मेंस के आधार पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है)
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन- https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/133704117.cms

दिल्ली मेट्रो सुपरवाइजर कौन बन सकता है?
डीएमआरसी द्वारा सुपरवाइजर की भर्ती पोस्ट रिटायरमेंट कॉन्ट्रेक्चुअल इंगेजमेंट बेसिस (PRCE) पर की जा रही है। ऐसे में आवेदन और अनुभव संबंधित शर्तें भी इसी के मुताबिक रखी गई है।
कैंडिडेट को भारतीय रेलवे के पी.वे डिपार्टमेंट में कम से कम 5 साल काम का अनुभव होना चाहिए। वर्तमान में वे सेवा दे रहे हों या इंडियन रेलवे से रिटाटर्ड हो चुके हों। विजिलेंस एंगल से डी&एआर से फ्री हों।
अगर कैंडिडेट वर्तमान में रेलवे में कार्यरत हैं, तो उन्हें दिल्ली मेंट्रो में जॉइनिंग से पहले वीआरएस या किसी भी अन्य तरीके से रिटारमेंट लेने का विकल्प चुनना होगा। तभी वे इस भर्ती में योग्य माने जाएंगे।
पे स्केल को देखते हुए कैंडिडेट सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE), सेक्शन इंजीनियर (SE), जूनियर इंजीनियर (JE)पोस्ट पर आवेदन कर पाएंगे। सीनियर इंजीनियर के लिए लेवल-7, जूनियर इंजीनियर के लिए लेवल-06 और सीनियर सेक्शन इंजीनयर के लिए लेवल 8 और 9 वेतन पर कार्यरत कैंडिडेट्स योग्य होंगे।
आवेदक की उम्र 1 अगस्त 2026 को न्यूनतम 55 वर्ष और अधिकतम 62 वर्ष होनी चाहिए।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया से जुड़ी योग्यता 1 अगस्त 2026 के आधार पर मान्य होंगी।

दिल्ली मेट्रो में सैलरी कितनी मिलेगी?
इस नई भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सुपरवाइजर के अंतर्गत सीनियर सेक्शन इंजीनियर, सेक्शन इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर की पोस्ट पर नियुक्ति मिलेगी। मंथली सैलरी भी इसी के मुताबिक तय की गई है।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर- 72600/-
सेक्शन इंजीनियर (SE)- 65800/-
जूनियर इंजीनियर (JE)- 56300/-

यहां भेजने होंगे फॉर्म
एप्लिकेशन फॉर्म का फॉर्मेट नोटिफिकेशन में ही दिया गया है। इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें। इसके बाद पोस्ट नेम, पोस्ड कोड, एप्लिकेंट का नाम, जन्मतिथि, सर्विस, डिपार्टमेंट, उम्र, ईमेल आईडी, कैटेगिरी, अनुभव और अन्य जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। सबसे नीचे तारीख और जगह लिखें। इसके बाद हस्ताक्षर करके नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी लिखें। अब फॉर्म को स्पीड पोस्ड के जरिए ‘एडिशनल जनरल मैनेजर (HR)/प्रोजेक्ट दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिज लेन, बारहखंबा रोड, नई दिल्ली को भेज दें’ या स्कैन करके career@dmrc.org को लास्ट डेट से 15 सितंबर 2026 तक या इससे पहले ईमेल कर दें।

Related Articles

Back to top button