उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के गूलर के पास खाई में विश्वनाथ सेवा की बस, 9 की मौत दर्जनों घायल

ऋषिकेश, 17 नवम्बर, 26. उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के पास हरिद्वार से जोशीमठ जा रही सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. बस में करीब 32 लोग सवार बताए जा रहे हैं. वहीं अभी तक 8 मृतकों के शवों को निकाला जा चुका है. रेस्क्यू अभियान की निगरानी के लिए क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर और थाना प्रभारी मुनिकीरेती भी मौके पर मौजूद रहे.

आज मंगलवाल सुबह 3:30 बजे रवाना हुई थी बस
हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही विश्वनाथ सेवा की बस मंगलवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गूलर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। दुर्घटना में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक घायल की एम्स ऋषिकेश पहुंचने पर मौत हो गई। बस मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी। सुबह हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में फंसे और खाई में गिरे लोगों को निकालने के लिए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

32 सीट बस में 30 यात्री सवार थे
इस दर्दनाक हादसे में करीब 25 लोग घायल हुए हैं, जबकि 8 लोगों की मौत हो गई. हालांकि, मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस, गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकी का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा. इसके साथ ही एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया. 32 सीटर वाली बस में 30 यात्री सवार थे, जिसमें 6 की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी लोगों को बचाया गया। दो लोगों की बाद में मौत हुई। अभी फिलहाल 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान की जा रही है। फिलहाल घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

एसडीआरएफ की टीमों ने खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस और फायर सर्विस के जवान भी रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं. घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया जा रहा है, जहां से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई. एसडीआरएफ इंचार्ज कविंद्र सजवाण ने पूर्व में बताया कि बस में लगभग 32 यात्री सवार थे. हादसे में करीब 20 लोगों के घायल होने की जानकारी है, जबकि 6 लोगों की मौत हुई है. एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं. जिसके बाद हादसे में मृतकों और घायलों की तादाद बढ़ गई.

आज एक दुःखद घटना प्राप्त हुई, विश्वनाथ सेवा की एक बस सवा तीन बजे हरिद्वार से जोशीमठ जा रही थी. गूलर के पास बस हादसे का शिकार हो गई. हादसे में अभी तक 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं. जिनमें 18 लोग एम्स ऋषिकेश में और बाकी 7 लोगों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है. फिलहाल रेस्क्यू पूर्ण हो चुका है. घायलों के उपचार में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं और मृतकों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उनके परिजनों से संपर्क किया जा सके.
-शैलेन्द्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी, टिहरी-

हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पहुंच गए हैं. फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है. हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बताते चलें कि टिहरी जिले में मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के पास मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे ये सड़क हादसा हुआ. बस हरिद्वार से बदरीनाथ जा रही थी, वहीं यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी.

हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस और SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी है. हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा. यात्रियों से भरी बस संख्या UK09PA9779 हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रही थी.

अभी तक मिली घायलों की सूची
मोहम्मद वहाब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 22 वर्ष, राहुल कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार, उम्र 24 वर्ष, अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर, उम्र 28 वर्ष, प्रत्यूष पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष, अर्जुन सौरन पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 34 वर्ष, बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 50 वर्ष, आयरा पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 3 वर्ष, नूर जहां पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 26 वर्ष, राजकुमार पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 32 वर्ष, जतिन पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली, उम्र 21 वर्ष, पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, उम्र 31 वर्ष, संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार, उम्र 38 वर्ष, वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली, उम्र 58 वर्ष

ऋषिकेश बस दुर्घटना में मृतकों की पूरी सूची

1-पन्नू पुत्र श्री घुंघरू उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी मेखण्दी पौड़ी गढ़वाल
2- अनुज भंडारी (परिचालक) उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी ग्राम बडल भवानी शिवपुरी टिहरी गढ़वाल
3- राज राय पुत्र श्री द्वारिका नाथ राय निवासी दक्षिण नजीर पर खारला जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल
4- दीपक गुप्ता उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी मध्य प्रदेश
5- राजेंद्र सिंह (ड्राइवर) उम्र लगभग 55 वर्ष पोखरी रुद्रप्रयाग
6- विक्की पुत्र श्री सेवाराम उम्र लगभग 37 वर्ष निवासी मकान नंबर 309 पावर हाउस चंदौसी संभल उत्तर प्रदेश
7- सुशील प्रताप सिलोडी पुत्र श्री ब्रह्मानंद सिलोडी उम्र 55 वर्ष
8- विकास गुप्ता निवासी मध्य प्रदेश पता अज्ञात
9- रोहित कश्यप निवासी चंदौसी संभल उत्तर प्रदेश

Related Articles

Back to top button