उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशसामाजिकस्वास्थ्य

सत्ता के शिखर पर होकर भी मां की ममता के आगे योगी की आंखें भर आईं. नम आंखों से मां को कंधा दिया video

सत्ता के शिखर पर होकर भी मां की ममता के आगे योगी आदित्यनाथ की आंखें नम हुईं. उन्होंने नम आंखों से मां को कंधा दिया

हरिद्वार, 21 नवम्बर, 26. सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर रहकर भी मां की ममता के आगे हर संतान भावुक हो ही जाता है. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने संन्यासी के कठोर अनुशासन और दृढ़ संकल्प के लिए जाने जाते हैं. लेकिन जब मां की विदाई की घड़ी आई, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय पसीज गया और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. अपने सख्त मिजाज के लिए पहचाने जाने वाले योगी आदित्यनाथ, पैतृक गांव पंचूर में अपनी मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा के दौरान एक भावुक बेटे के रूप में नजर आए.

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ की नम आंखों ने ये साबित कर दिया कि पद और संन्यास की ऊंचाइयों पर पहुंचकर भी मां की ममता के आगे हर संतान भावुक हो ही जाता है. एक तरफ संन्यासी का कठोर अनुशासन, दृढ़ संकल्प तो दूसरी तरफ मां को खोने का असहनीय दर्द आज उत्तराखंड के पंचूर गांव में देखने को मिला. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा में अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए. अपने सख्त प्रशासक की छवि से परे, मां के पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए उनका यह मार्मिक रूप देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं. योगी आदित्यनाथ उस पल एक मुख्यमंत्री या संन्यासी नहीं, बल्कि अपनी मां को खोने वाले एक साधारण बेटे के रूप में दिखाई दिए.

इसके बाद जब उनकी मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा शुरू हुई, तो योगी आदित्यनाथ ने स्वयं आगे बढ़कर अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया. बेटे के कंधे पर मां की अंतिम यात्रा निकलने का यह दृश्य बेहद मार्मिक था और पूरे पंचूर गांव का माहौल गमगीन हो गया. पंचूर गांव की गलियों में सन्नाटा पसर गया और हर कोई उनकी मां को आंसुओं से अंतिम विदाई देना लगा. मां सावित्री देवी ने अपने पूरे जीवन में सादगी और संस्कारों की मिसाल कायम की थी.

वहीं योगी संत समाज से आते हैं, नाथ संप्रदाय में क्या मां को कंधा दिया जा सकता है, इस बारे में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवीन्द्र पुरी का कहना है कि वो भी एक बेटे हैं और शंकराचार्य ने भी अपनी मां को कंधा और अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा कि मां तो मां होती है, वो साक्षात देवी और महादेवी है. मैं समझता हूं कि मां के अंतिम संस्कार में जाना अच्छी बात है और सीएम योगी आदित्यनाथ खुद विद्वान व सनातन के प्रहरी हैं. कहा कि पूरा सनातन उनके साथ है.

पौड़ी जिले में है योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव
सीएम योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के रहने वाले हैं. उनका पूरा परिवार आज भी पंचूर गांव में ही रहता है. उनके पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में साल 2020 में निधन हो गया था और अब उनकी मां का भी निधन हो गया है.

यूपी- उत्तराखंड के कई माननीय पहुंचे हरिद्वार
सीएम योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार के लिए यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, गोरखपुर सांसद रवि किशन, उत्तराखंड भाजपा सह प्रभारी बांसुरी स्वराज, योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, श्री महंत रविंद्र पुरी महानिर्वाणी, स्वामी चिदानंद मुनि महाराज, आचार्य प्रमोद कृष्णम पहुंच चुके हैं.

Related Articles

Back to top button