दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स में धुरंधर का दबदबा, रणवीर सिंह समेत कई सितारों ने जीते अवॉर्ड

नई दिल्ली, 21 नवम्बर, 26. 20 नवंबर को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं के नाम आधिकारिक तौर पर सामने आए। दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (DPIFF) अवॉर्ड्स 2026 में ‘धुरंधर’ को बेस्ट फिल्म और रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर चुना गया, जबकि अनीत पड्डा ने फिल्म ‘सैयारा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता। समारोह में भारतीय सिनेमा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।
आमतौर पर जब ऐसे पुरस्कारों की लिस्ट आती है, तो दर्शक सबसे पहले यह देखते हैं कि किन फिल्मों और कलाकारों को मुख्य सम्मान मिला। इस बार भारतीय सिनेमा के साथ-साथ टीवी, म्यूजिक, वेब सीरीज और अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन इंडस्ट्री के कई नामों का जिक्र किया गया है।
फिल्म धुरंधर और रणवीर सिंह समेत कई सितारों को सम्मान
धुरंधर- बेस्ट फिल्म, रणवीर सिंह- बेस्ट एक्टर (धुरंधर), आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर- बेस्ट निर्माता, आदित्य धर- बेस्ट डायरेक्टर, यामी गौतम धर- आलोचकों की बेस्ट एक्ट्रेस, अक्षय खन्ना- प्रदर्शन के लिए पहचान (धुरंधर), अनीत पड्डा- बेस्ट एक्ट्रेस (सैय्यारा), सैयारा- सॉन्ग ऑफ द ईयर
कॉमेडी, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री के कौन से चेहरे चमके
रितेश देशमुख- बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रॉल, समय रैना- कॉमेडियन ऑफ द ईयर, कमल हासन- फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान, कंतारा: चैप्टर 1-बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स, ऋषभ शेट्टी- बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स, इलैयाराजा- संगीत में उत्कृष्ट योगदान, स्मृति ईरानी- एक्टिंग के लिए सम्मान (क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2)
वेब सीरीज से लेकर हॉलीवुड तक कैसे फैला अवॉर्ड का दायरा
आर्यन खान- बेस्ट डायरेक्टर (वेब सीरीज) (द बैड्स ऑफ बॉलीवुड), तारक मेहता का उल्टा चश्मा- टेलीविजन सरीज ऑफ द ईयर, बैड्स ऑफ बॉलीवुड- बेस्ट वेब सीरीज, जयदीप अहलावत- वेब सीरीज में बेस्ट एक्टर (पाताल लोक), शेफाली शाह- वेब सीरीज में बेस्ट एक्ट्रेस (दिल्ली क्राइम 3), टेलर स्विफ्ट- इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर, जेम्स कैमरून- वैश्विक सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान, अवतार: फायर एंड ऐश- बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म
सरकारी अवॉर्ड और प्राइवेट फेस्टिवल के बीच का मुख्य अंतर
अवॉर्ड्स की इस लिस्ट को पढ़ते समय एक जरूरी बात का ध्यान रखना भी अहम है। दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का सर्वोच्च सम्मान है।
दूसरी ओर दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स एक प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित फिल्म महोत्सव पुरस्कार है, जो फिल्म, टेलीविजन, म्यूजिक और डिजिटल मनोरंजन के काम को मान्यता देता है। 20 नवंबर को नाम सामने आने के बाद अब मनोरंजन इंडस्ट्री में इन विजेताओं को लेकर खासी चर्चा हो रही है।



