उत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

शादी के बंधन में बंधे कर्णप्रयाग और अल्मोड़ा के SDM अलकेश-याक्षी, मां उमा देवी मंदिर में लिए सात फेरे

कर्णप्रयाग, 21 नवम्बर, 26. शादी को यादगार बनाने के लिए भव्य आयोजन और महंगे इंतजाम ही जरूरी नहीं, इसकी मिसाल उत्तराखंड के दो प्रशासनिक अधिकारियों ने पेश की। उन्होंने देवभूमि के धार्मिक और सांस्कृतिक परिवेश को चुना और मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जीवनभर के बंधन में बंध गए। जहां आज लोग विवाह को यादगार बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं वहीं दोनों अधिकारियों ने स्थानीय मंदिर और संस्कृति को चुनकर अपनी मिट्टी से जुड़ाव का भावुक संदेश दिया।

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग स्थित प्रसिद्ध मां उमा देवी मंदिर में दो उपजिलाधिकारियों ने सादगी के साथ विवाह रचाया। कर्णप्रयाग के एसडीएम अलकेश नौडियाल और भिकियासैंण (अल्मोड़ा) की एसडीएम याक्षी अरोड़ा ने मंदिर के पावन प्रांगण में सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना।

मूल रूप से उत्तरकाशी के रहने वाले हैं अलकेश नौडियाल
विवाह समारोह बेहद सादगीपूर्ण रहा. इसमें दोनों परिवारों के चुनिंदा परिजन ही शामिल हुए. 2023 बैच के पीसीएस अधिकारी अलकेश नौडियाल मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के पुरोला के निवासी हैं. उनकी जीवनसंगिनी यक्षी अरोड़ा मूल रूप से काशीपुर की रहने वाली हैं. इस विवाह की खास बात इसका सादगीपूर्ण आयोजन रहा। आधुनिक चकाचौंध और शाही इंतजामों से दूर दोनों अधिकारियों ने विवाह के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व वाले मां उमा देवी मंदिर को चुना। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस विवाह ने देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों की खूबसूरती को भी सामने रखा।

स्थान का है विशेष महत्व
दोनों प्रशासनिक अधिकारियों के इस फैसले की खूब सराहना हो रही है। प्रदेश में प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक स्थल और पारंपरिक परिवेश पहले से ही विवाह समारोहों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं। ऐसे में मंदिर परिसर में सादगी से हुआ यह विवाह उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचान दिलाने के संदेश को भी मजबूती देता है।

उनका यह विवाह इस बात की मिसाल बना कि शादी की खूबसूरती भव्यता से ज्यादा उसकी परंपरा, भावनाओं और अपनत्व में भी होती है। पुजारी नरेश पुजारी ने मंदिर की महत्ता बताते हुए कहा कि यह वही पौराणिक स्थल है, जहां मां भगवती उमा ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था और सप्त ऋषियों ने उन्हें आशीर्वाद दिया था। ऐसे दिव्य स्थान पर बंधे इस अटूट बंधन को सभी ने भावपूर्ण शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा, तहसीलदार सुधा डोभाल, पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, सूचना अधिकारी धीरज कार्की, नगर पालिका ईओ नरेंद्र सिंह रावत, गौचर ईओ हेमंत चौहान, थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल, आरके दिपेन पंवार, अधिवक्ता रविंद्र पुजारी और अशोक डिमरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button