उत्तरप्रदेशक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

सिर अंदर और धड़ बाहर, रातभर दरवाजे में फंसा रहा चोर, सुबह मिली मौत की खबर

वाराणसी। सिर अंदर और धड़ बाहर, रातभर दरवाजे में फंसा रहा चोर। वाराणसी के सारनाथ इलाके में सोमवार सुबह एक ऐसा हैरतंगेज मामला सामने आया कि जिसे देखकर आंखों को यकीन ही नहीं हुआ। जब लोग सुबह अपने घरों से बाहर निकले तो उन्हें एक पावरलूम के दरवाजे में फंसे युवक का शव देखा। दावा किया जा रहा है कि वह चोरी के इरादे से घुस रहे चोर की दरवाजे में फंसकर मौत हो गयी है।

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के दनियालपुर की है घटना
वाराणसी में चोर की मौत के एक अजीबोगरीब मामले ने हर किसी को दंग कर दिया है। एक तस्वीर को शेयर दावा किया जा रहा है कि इस युवक का सिर चोरी के कोशिश करने के दौरान दरवाजे में फंस गया, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा बाहर ही रह गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। हैरान कर देने वाली यह घटना वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के दनियालपुर की है।

चोरी के इरादे से घुसा था शख्स
सारनाथ थाना इलाके के दनियालपुर इलाके में स्थित पावललूम सेंटर के दरवाजे में फंसकर एक युवक की मौत हुई बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि चोरी के इरादे से पावरलूम में घुसते वक्त चोर का सिर दरवाजे में अटक गया होगा, जिसे छुड़ाने की कोशिश में वह मर गया। इस अजीबोगरीब वाकया को देखने के लिए सुबह तमाशबीनों का हुजूम जुट गया। पावरलूम निजाम नामक शख्स का बताया जा रहा है। काम न मिलने के कारण लूम दो दिन से बंद बताया जा रहा है। दरवाजे के ऊपर की तरफ लाक लगा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चोरी की नीयत से घुसते वक्त चोर ने दरवाजे को खींचने की कोशिश की होगी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया और उसका सिर अंदर फंस गया और इसी के चलते उसकी मौत हो गयी।

चोर की पहचान पुराना पुल निवासी 30 साल के जावेद नामक शख्स के रूप में हुई है, जो पहले से ही चोरी की कई वारदातों में सक्रिय रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर शव को कब्जे में लिया और फिर परिजनों से संपर्क करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button