उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिक

देहरादून के रिलायंस शोरूम में पिस्टल की नोक पर स्टाफ को बंधक बनाकर 25 मिनट में 20 करोड़ की लूट

देहरादून। राजधानी देहरादून में बदमाशों ने 25 मिनट के अंदर 20 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। घटना के बाद से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। शोरूम में कीमती आभूषणों को सजाने की तैयारी चल रही थी। तभी पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसे और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने कर्मचारियों को पेंट्री में बंद किया। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिए। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए। घटना को ऐसे समय अंजाम दिया गया, जब पूरा शहर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के स्वागत में जुटा हुआ था।

25 मिनट में 20 करोड़ की डकैती


जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह 10.20 पर रिलायंस ज्वैलर्स शोरूम खुलने के कुछ मिनट बाद तीन व्यक्ति ग्राहक बनकर दाखिल हुए। 10.35 पर एक बदमाश ने गार्ड की कनपटी पर पिस्टल तान दी। अन्य बदमाशों ने एक-एक कर सारे स्टाफ को बधक बना लिया। चंद मिनट में ही शोरूम के विंडो से काउंटर में रखे हीरे, सोने सहित अन्य कीमती सामान समेट ले गये। बदमाशों ने 25 मिनट के अंदर 20 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। घटना के बाद से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
घटना का एक सीसीटीवी कैमरा भी सामने आया है, जिसमें डकैत जेवरात इकट्ठा करते हुए नजर आ रहे हैं। स्टाफ को डरा-धमकाकर जेवरात इकट्ठा करने के लिए उनकी मदद ली गयी। एक डकैत हेलमेट पहना था, दूसरा मास्क लगाया हुआ था। पता चला है कि शोरूम के अंदर चार डकैत घुसे थे। इसके अलावा दो डकैत बाहर होने की जानकारी है। शोरूम में घटना के दौरान गार्ड समेत करीब 12 स्टाफ मौजूद था। बदमाशों ने कर्मचारियों को पेंट्री में बंद किया। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिए। घटना सुबह की है और पुलिस को भी इसकी भनक काफी देर बाद लगी। https://sarthakpahal.com/

बिहार गैंग के मिले सबूत
गठन टीमों द्वार जांच करने पर पता चला है कि ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल और दिल्ली में भी ज्वैलरी शोरूम में इस प्रकार की डकैती की घटनाएं घट चुकी हैं। जांच में पुलिस के हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग से पता चला है कि घटना में शामिल डकैतों का संबंध बिहार के किसी गैंग से है। एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं पुलिस अधीक्षक नगर के साथ मिलकर गठित पुलिस टीमों के कार्यों की क्लोज मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एसएसपी ने कहा कि जल्द ही डकैतों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button