उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

कार से ई-रिक्शा टकराने पर महिला ने रिक्शाचालक को जमकर धुना, देखें वीडियो

नई दिल्ली। कार से ई-रिक्शा टकराने पर महिला आग बबूला हो गयी। उसने ई-रिक्शा चालक को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उस पर दर्जनभर से ज्यादा थप्पड़ों की बरसात कर दी। घटना नोएडा के फेज-2 के सेक्टर 110 स्थित मार्केट की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला की आलोचना कर रहे हैं।

हल्की सी साइड लगने पर मचाया बवाल

नोेडा में कार में ई-रिक्शा की हल्की सी साइड लगने पर महिला ने जमकर उत्पात मचाया। गुस्साई महिला आपा खो बैठी। गुस्साई महिला ने ई-रिक्शा चालक पर एक के बाद एक 17 थप्पड़ जड़ दिये। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला भद्दी-भद्दी गालियां दे रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोग महिला को कोस रहे हैं।

एक यूजर लिखता है कि एक गरीब को इस तरह पीटना कहां का इंसाफ है। हो सकता है कि रिक्शे वाली की गलती रही हो, मगर एक महिला का दिल तो ममता से भरा होता है, फिर वो ऐसा कैसे कर सकती है। @noidapolice संज्ञान लीजिए, ये गरीब भी इंसान हैं।

घटना नोएडा के फेज 2 के सेक्टर 110 स्थित मार्केट की है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि महिला रिक्शा चालक की जमकर पिटाई करती है। रिक्शा चालक हाथ जोड़कर विनती कर रहा है, मगर पत्थर दिल महिला पर उसकी माफी का कोई असर नहीं दिखा। भद्दी-भद्दी गालियां देने के साथ ही महिला ने उसके कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button