क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

अधेड़ ने की छेड़छाड़ तो छात्रा ने बीच सड़क पर जमकर पीटा, माफी मांगने पर छोड़ा

उदयपुर। अधेड़ की छेड़छाड़ करने पर लड़की ने बीच सड़क पर लात, घूंसे, जूते और थप्पड़ों से ऐसे धुनाई की कि जनता तमाशबीन बनकर देखती रह गयी। हाथ जोड़कर माफी मांगने के बाद ही छात्रा ने अधेड़ को पीटना बंद किया और छोड़ दिया। छात्रा की तरफ से कोई एफआईआर दर्ज नहीं करायी गयी है।

राजस्थान के उदयपुर में एक छात्रा से छेड़छाड़ करना एक अधेड़ को भारी पड़ गया। छेड़छाड़ से गुस्साई कालेज से लौट रही छात्रा ने आरोपी की थप्पड़, लात-घूंसों और चप्पल से पिटाई कर दी। यह तमाशा देख कर सड़क पर आ-जा रहे लोग दंग रह गये। इस दौरान कुछ लोगों ने लड़की को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं मानी और मनचले को पीटती रही। बाद में दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगने पर ही लड़की ने अधेड़ को पीटना बंद किया।

लात, घूंसे, थप्पड़ और चप्पलों की बरसात
छात्रा अधेड़ पर लात, घूंसे, थप्पड़ और चप्पल बरसाती रही। आसपास मौजूद लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर मामला क्या है। उनके पूछने पर लड़की ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही उसने उसे जबरन किस करने का भी प्रयास किया। लड़की ने बताया कि आरोपी की हरकत का जब उसने विरोध किया तो वह वहां से भागने लगा, उसने पीछा कर उसे पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया। लोगों के बार-बार पूछने पर भी आरोपी ने अपने बारे में कुछ नहीं बताया। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था। हालांक माफी मांगने के बाद छात्रा ने उसे छोड़ दिया और वहां से चली गयी। इस मामले में लड़की ने केस दर्ज नहीं कराया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button