उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

लाठी डंडों से पीटकर चौकीदार की निर्मम हत्या

हरिद्वार। लाठी डंडों से पीटकर कनखल स्थित निर्मल बाग में सो रहे चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। चौकीदार रोजाना की तरह रात को निर्मल बाग में सोया हुआ था।

https://sarthakpahal.com/

जानकारी के अनुसार कनखल निर्मल में बाग में सो रहे एक चौकीदार की पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह जब चौकीदार का खून से लथपथ शव देखा गया तो चारों तरफ सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बजरीवाला बैरागी कैंप निवासी रामतीरथ 55 वर्ष निर्मल बाग में चौकीदारी का काम करता था। वह घर में माली का काम भी देखता था। जब वह रोज की तरह बाग में सो रहा था, तभी किसी ने रंजिशन उसकी लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शुरू की जांच
सुबह बुजुर्ग का खून से लथपथ शव मिलने से आसपास के लोग हैरान हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बुजुर्ग की हत्या क्यों और किसने की होगी, इसकी जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि हत्या से संबंधित हर चीज खंगाली जा रही है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button