उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिक

नदी में पानी बढ़ने से तेज धारा में बह गयी जलती चिता, देखें वीडियो

हल्द्वानी। नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने से जल रही चिता नदी की लहरों में बह गयी। उत्तराखंड की गौला नदी का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वैसे भी आजकल पहाड़ों पर बारिश ने चारों तरफ कोहराम मचा रखा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो नैनीताल जिले के हल्द्वानी के चित्रशिला घाट का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दाह संस्कार के दौरान एक जलती हुई चिता गौला नदी में पानी इतना बढ़ा कि जलती हुई चिता बह गयी। नदी में जलती हुई बहने का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। देखें वीडियो

गौला नदी में बहे तीन शव
रविवार से पहाड़ों पर जोरदार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण गौला नदी का जलस्तर 15 हजार क्यूसिक पार कर गया है। इस दौरान रानीबाग के चित्रशिला घाट पर जब लोग शवों को जला रहे थे, तभी गौला नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ा और जल रहे शव को अपने साथ बहा ले गया। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

आज भी बारिश की चेतावनी
भारी बारिश के बाद सिंचाई विभाग ने गौला बैराज के सारे गेट खोल दिये हैं, जिससे जल संस्थान का फिल्टरेशन प्रभावित होेने के कारण काठगोदाम और नैनीताल रोड के लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button