उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोसामाजिकस्वास्थ्य

मालदेवता में फिर बारिश से तबाही का मंजर, आईटी पार्क में घंटों फंसे रहे लोग, वीडियो

देहरादून। मालदेवता में फिर तेज बारिश के बाद सीतापुर सरखेत में तबाही का मंजर जारी है। यहां पर रह रहे कई लोग अपने घरों में कैद हैं। धनोल्टी चंबा मार्ग भारी मलबा आने से बंद हो गया है। देहरादून में कल से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। आईटी पार्क चौराहे पर पानी के तेज बहाव के कारण लोग रात को कई घंटे तक फंसे रहे।

मालदेवता में लोगों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। सरखेत में नदी लगातार खेतों को काटती जा रही है। कई घरों में लोग फंसे हुए हैं। रविवार को यहां पर दोपहर बाद लगभग दो घंटे तक लगातार बारिश ने फिर कहर बरपाया। तेज बारिश से लोग एक बार फिर से सहम गये। 19 अगस्त को मालदेवता के बांदल घाटी क्षेत्र में बादल फटने के बाद आपदा आ गयी थी। तब से लेकर अब तक भी यहां पर जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। तेज पानी के साथ सड़क पर आए मलबा हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है।

फंसे हुए जानवरों को रेस्क्यू किया
जिलाधिकारी सोनिका ने सोमवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र मालदेवता का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में पालतू गाय जो फंस गये हैं, जलभराव से संभावित खतरे को देखते हुए एसडीआरएफ के माध्यम से तत्काल सुरक्षित स्थानों रेस्क्यू करवाया।

आईटी पार्क चौराहा रात को घंटों रहा जाम

देहरादून में हुई मूसलाधार बारिश से जहां लोग घरों में कैद रहे, वहीं आवागमन करने वाले लोगों को भारी मुसीबतों से गुजरना पड़ा। आईटी पार्क चौराहे पर तेज बहाव के कारण लोग कई घंटों तक अपने वाहन के साथ खड़े होकर इंतजार करते रहे। चौराहे पर रात को पानी का बहाव इतना तीव्र था कि जिसने भी उसको पार करने की कोशिश की, वो तेज बहाव में वाहन समेत लुढ़कता चला गया।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button