उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

रानीपोखरी में खौफनाक हत्याकांड, परिवार के पांच लोगों की हत्या

देहरादून। रानीपोखरी में खौफनाक हत्याकांड से लोग दहल गये। हत्यारे ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जो देखा वो भी सन्न रह गये। कमरे से लेकर किचन तक चारों तरफ खून ही खून नजर आ रहा था। एक साथ पांच लाशों को देखकर लोग सन्न रह गये। हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हत्यारोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी महेश के रूप में हुई है। https://sarthakpahal.com/

जानकारी के अनुसार आरोपी देहरादून के रानीपोखरी में शांति नगर इलाके में रहता है। सोमवार सुबह हुई पांच हत्याओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि उसने पूरे परिवार को मौत की सजा क्यों दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मृतकों में तीन बेटियां, माता और आरोपी की पत्नी शामिल हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय मौके पर मौजूद हैं।

 

हत्या करने से पहले आरोपी ने किया था पूजा-पाठ
हत्यारे ने वारदात को चाकू से अंजाम दिया। उसने माता-पत्नी और बेटियों पर चाकू से सैकड़ों वार किये। खून से लथपथ पांच शव इधर-उधर घर की फर्श पर पड़े थे। जिसने भी ये मंजर देखा उसका खून खौल उठा। पता चला है कि आरोपी ने हत्या करने से पहले पूजा-पाठ भी की थी और इसके बाद खूनी तांडव मचा दिया। उसने परिवार के एक-एक सदस्य को बारी-बारी से मार डाला। पूरे घर में चारों तरफ फैला खून आरोपी की बर्बरता को बयां कर रहा था।

पंडिताई का काम भी करता है महेश
आरोपी महेश पंडिताई का काम भी करता है। आरोपी थाना अतर्रा जिला बांदा का रहने वाला है। रानीपोखरी के नागघेर में उसका मकान है, जहां वह परिवार के साथ रह रहा है। आरोपी की मां की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसकी एक बेटी भी दिव्यांग है। आरोपी का एक भाई ऋषिकेश में रहता है, जिसे घटना से अवगत करा दिया गया है। पता चला है कि आरोपी का बड़ा भाई ही हर महीने उसे 10-15 हजार रुपये खर्च देता था, जिससे उसका परिवार चलता था। आरोपी कई वर्षों के नागघेर में रह रहा था। उसने इस खौफनाक वारदात को कैसे अंजाम दिया ये सोचकर हर कोई हैरान है।

मृतकों में बीतन देवी उम्र 75 वर्ष (मां), नीतू देवी (36) पत्नी, अपर्णा (13) अन्नपूर्णा (9) और स्वर्णा उर्फ गुल्लो (11) तीनों पुत्रियां।

Related Articles

Back to top button