उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिक

हिंदू युवती से छेड़छाड़ के विरोध में विकासनगर कोतवाली में हंगामा, थाने के सामने लगे अल्लाह हू अकबर के नारे

विकासनगर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। आये दिन महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ से मित्र पुलिस की छवि धुंधलाती जा रही है। हिंदू युवती से छेड़छाड़ का ताजा मामला देहरादून के विकासनगर से आया हैं, जहां चार मुस्लिम युवकों ने हिंदू लड़की के साथ छेड़छाड़ की। इसके अलावा मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू संगठन से जुड़े युवकों पर घर में घुस कर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया।

बुधवार की घटना के बाद वीरवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सुबह बाजार में निकले और व्यापारियों से दुकानें बंद करने का आग्रह किया। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। इस दौरान कोतवाली में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुश्किल से मामला को शांत कराया। सैकड़ों की तादाद में हिंदूवादी संगठन के लोगों ने मुख्य बाजार में निकाल कर बाजार बंद करा आक्रोश जताया। यही नहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने नगरपालिका परिषद का घेराव भी किया। और नगरपालिका परिषद कार्यालय में जमकर हुआ हंगामा। https://sarthakpahal.com/

अल्लाह-हू-अकबर के लगे नारे
पूरे शहर में माहौल तनावपूर्ण बना रहा शहर की गलियों से नारा ए तकरीर, अल्लाह हू अकबर के नारों की आवाज सुनाई देने लगी । पूरे शहर में लाल नीली बत्ती लगी पुलिस की गाड़ियों के सायरन बजने लगे । शहर में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया, जिधर भी नजर डालो उन्मादी भीड़ के लोग लश्कर नारेबाजी करते हुए दौड़ते दिखाई देने लगे । हिंदू संगठनों ने नगर पालिका पहुंचकर बाहर से आए लोगों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाने की मांग की। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल ने बाजार में पैदल मार्च भी किया।

ssp दलीप सिंह कुंवर भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे
एसपी देहात कमलेश उपाध्याय के मुताबिक पीड़िता ने छेड़छाड़ की शिकायत पहले पुलिस को नहीं दी थी। शाम को जब हिंदू संगठन से जुड़े लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया तब उसके बाद पीड़िता की ओर से पुलिस को शिकायत मिली। बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है। अफवाहें फैलानें वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। मामले में पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर भी विकासनगर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और सत्यापन अभियान में तेजी लाई जाए।

Related Articles

Back to top button