
देहरादून, 4 नवम्बर, 26. लैंसडाउन में होटल की एनओसी के लिए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने कोटद्वार के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने पीड़ित से 20 हज़ार रुपये की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस ने मौके से छह हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
रिश्वत की मांग
आरोपी अधिकारी ने लैंसडौन (पौड़ी गढ़वाल) स्थित एक निर्माणाधीन होटल की फायर एनओसी (NOC) जारी करने के एवज में कुल 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। अधिकारियों के मुताबिक़, शिकायकर्ता से उसके लैंसडाउन, पौडी गढवाल स्थित होटल की एनओसी के लिए फायर स्टेशन कोटद्वार के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी ने 20 हज़ार की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत और कार्रवाई
होटल मालिक/व्यवसायी की शिकायत पर सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम ने मामले की गोपनीय जांच की। इसके बाद देहरादून विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कर ट्रैप टीम का गठन किया गया। शिकायत के बाद थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून पर मुक़दमा दर्ज किया गया। इसके बाद बुधवार को सतर्कता सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने भूपेश त्यागी प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (लीडिंग फायरमैन) को पीड़ित से छह हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी
बुधवार को ट्रैप टीम ने आरोपी भूपेश त्यागी को पहली किस्त के तौर पर 6,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोप है कि अधिकारी ने 20 हजार रुपये की मांग की थी, जिसकी पहली किश्त के तौर पर 6000 रुपये लेते रंगे हाथों दबोचा गया।



