Uncategorized

डिग्री कालेज बिथ्याणी के 21 छात्रों ने पंतनगर कृषि मेले में सीखी कृषि से संबंधित बारीकियां

यमकेश्वर, 14 अक्टूबर। महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी यमकेश्वर के 21 छात्र-छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल शैक्षणिक भ्रमण हेतु गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक रहा।

छात्र कृषि से संबंधित जानकारियों से हुए रूबरू


यहां पर छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय कृषि मेले में प्रतिभाग किया, वहां पर उन्होंने कृषि के वैज्ञानिक मॉडल, वैज्ञानिक पद्धति का कृषि में उपयोग, नवीन कृषि उपकरण, हस्त निर्मित वस्त्र,पशुपालन,मेडिकल फ्लावर प्लांट्स, मृदा परीक्षण, आदि के विषय में जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का यह शैक्षणिक भ्रमण महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ उमेश त्यागी व डॉ हिमानी बडोनी, प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में गया।

छात्रों ने पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान से तराई भवन में मुलाकात की तथा कुलपति महोदय ने छात्र-छात्राओं से कृषि मेले के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने कुलपति महोदय का आभार व्यक्त किया कि उनकी वजह से दूरस्थ स्थान बिथ्याणी यमकेश्वर के छात्रों ने पंतनगर विश्वविद्यालय जैसे बड़े संस्थान में शैक्षणिक भ्रमण का लाभ लिया और यह सब विश्वविद्यालय कुलपति महोदय व महाविद्यालय प्राचार्य डॉ योगेश कुमार शर्मा के द्वारा हुए एम ओ यू के फलस्वरूप ही संभव हो पाया।

इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए समस्त महाविद्यालय परिवार ने पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोसेसर मनमोहन सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button