उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

UTU में नए सत्र में बीटेक और फार्मेसी के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जल्द खुलेगा काउंसलिंग पोर्टल

Listen to this article

देहरादून, 4 मई। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रथम वर्ष और लेटरल एंट्री में दाखिले के लिए काउंसलिंग की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत पहले चरण में सभी संबद्ध, निजी एवं स्ववित्तपोषित संस्थानों से सीटों का विवरण आनलाइन मांगा गया है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश उपाध्याय ने जानकारी दी कि काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्रत्येक संस्थान को यूएनएस पोर्टल पर लॉगिन कर निर्धारित प्रारूप में सीटों का पूरा विवरण अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही वही जानकारी ईमेल के माध्यम से भी विश्वविद्यालय को भेजनी होगी।

प्रवेश का आधार
विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मुख्य रूप से निम्न परीक्षाओं के स्कोर मान्य होगे- बीटेक जेई मेन 2026 के स्कोर के आधार पर, एम टेक- गेट स्कोर को प्राथमिकता दी जायेगी और फार्मेसी के लिए B.Pharma/M.Pharm- GPAT या UKSEE (Uttrakhand State Entrance Exam) के माध्यम से।

काउंसलिंग के आवेदन प्रक्रिया
जब आधिकारिक पोर्टल पूरी तरह से काउंसलिंग के लिए खुलेगा तो प्रक्रिया इस प्रकार होगी। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uktech.ac.in पर जाकर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद दसवीं, बारहवीं, डोमिसाइल और संबंधित प्रवेश परीक्षा का स्कोर कार्ड, इसके बाद पसंद के कालेजों और कोर्स का चयन करना होगा। आवेदन शुल्क सामान्यत: 500 से 1000 के बीच होता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी संस्थानों को जल्द विवरण उपलब्ध कराना होगा। निर्धारित समय सीमा तक सीटों की जानकारी न देने की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की मानी जाएगी।

विश्वविद्यालय ने इस संबंध में औपचारिक निर्देश जारी कर कहा कि समय पर सीटों का सही विवरण मिलने से काउंसिलिंग प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित की जा सकेगी, जिससे छात्रों को समय पर प्रवेश का अवसर मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button