खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

रोहित शर्मा की फॉर्म से सहमी टीमें, शीर्ष पर चल रही टीमों का बिगाड़ सकते हैं गणित

Listen to this article

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों काफी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। आईपीएल में रोहित शर्मा ने काफी कमाल की बल्लेबाजी की है। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि रोहित शर्मा अब एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। चोट के बाद वापसी करते हुए रोहित ने वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मात्र 44 गेंदों में 84 रनों की पारी खेलकर मुंबई को 229 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य तक पहुंचाया। गावस्कर के अनुसार, जब से रोहित कप्तानी के दबाव से मुक्त हुए हैं, उनका पूरा ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर केंद्रित हो गया है। रयान रिकलटन के साथ उनकी 143 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप ने यह साबित कर दिया कि मुंबई भले ही अंक तालिका में नीचे हो, लेकिन वह अब भी एक खतरनाक टीम है।

कप्तानी हटने के बाद बदला रोहित का अंदाज
गावस्कर ने रोहित शर्मा के खेल में आए बदलाव का बारीकी से विश्लेषण किया है। उन्होंने बताया कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट और आईपीएल में कप्तानी से हटाए जाने के बाद से रोहित ने अपनी बैटिंग को प्राथमिकता दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और घरेलू सत्र में अच्छे प्रदर्शन के बाद अब वह आईपीएल में भी उसी फॉर्म को दोहरा रहे हैं। गावस्कर का मानना है कि रोहित अब केवल तेज शुरुआत देने के बजाय पारी को गहराई तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, जो विरोधी टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

शीर्ष टीमों के लिए ‘खतरे की घंटी‘
पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर सहित कई जानकारों का मानना है कि रोहित की फार्म मुंबई इंडियंस के लिए एक ‘जाइंट किलर’ बना सकती है। भले ही MI अंकतालिका में अभी नीचे (नवें स्थान) पर है, लेकिन अगर रोहित इसी तरह खेलते रहे तो वे RCB, SRH और राजस्थान रायल्स जैसी शीर्ष टीमों के जीत के क्रम को तोड़कर उनका प्लेआफ समीकरण बिगाड़ सकते हैं।

शॉट्स की रेंज और स्पिन के खिलाफ आक्रामकता
लखनऊ के खिलाफ खेली गई पारी में रोहित के क्लासिक शॉट्स की झलक देखने को मिली। गावस्कर ने उनकी बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके ट्रेडमार्क पुल शॉट से लेकर कवर्स के ऊपर से लगाए गए ड्राइव तक, सब कुछ नियंत्रण में था। विशेष रूप से बाएं हाथ के स्पिनर एम. सिद्धार्थ के खिलाफ जिस तरह से रोहित ने टर्न के विपरीत जाकर सीधे शॉट्स खेले, वह उनके बढ़ते आत्मविश्वास और फोकस को दर्शाता है। गावस्कर के मुताबिक, शॉर्ट गेंदों को स्टैंड्स में पहुंचाना और फुल लेंथ गेंदों को ड्राइव करना यह बताता है कि रोहित अब लंबी पारी खेलने के इरादे से मैदान में उतर रहे हैं।

प्लेऑफ की रेस रोमांचक
रोहित की वापसी ने MI की प्लेआफ की उम्मीदों को गणितीय रूप से जीवित रखा है। उनके फार्म में रहने से MI का NRR सुधरेगा, जो बीच की तालिका वाली टीमों जैसे (CSK और GT) के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। जब रोहित जैसा खिलाड़ी फार्म में होता है तो विरोधी गेंदबाजी आक्रमण मनोवैज्ञानिक दबाव में आ जाता है, जिसका फायदा पूरी टीम को मिलता है। संक्षेप में कहें तो रोहित शर्मा की फार्म टाप टीमों के लिए सीधे तौर पर खतरा है, क्योंकि वे किसी भी दिन अकेले दम पर मैच पलटकर उनके प्लेआफ की राह कठिन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button