उत्तराखंडशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

जिला कारागार पौड़ी में बंदियों को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित

Listen to this article

पौड़ी, 14 मई। जिला कारागार पौड़ी गढ़वाल में बंदियों के मानसिक एवं आत्मिक उत्थान के उद्देश्य से विशेष आध्यात्मिक जागरुकता एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम “आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन” के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।

आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन ने चलाया प्रशिक्षण कार्यक्रम
कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की प्रशिक्षक कंचन जेठी ने बंदियों एवं कारागार स्टाफ को सकारात्मक जीवनशैली, मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने योग, ध्यान एवं प्राणायाम के माध्यम से तनावमुक्त एवं अनुशासित जीवन जीने के उपाय बताए। साथ ही श्वास नियंत्रण की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास भी कराया।

कारागार केवल दंड ही नहीं, बल्कि सकारात्मक परिवर्तन का भी केंद्र
जिला कारागार अधीक्षक कौशल कुमार ने कहा कि कारागार केवल दंड का स्थान नहीं, बल्कि सुधार एवं सकारात्मक परिवर्तन का केंद्र भी है। उन्होंने कहा कि योग, ध्यान और प्राणायाम जैसे कार्यक्रम बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के साथ उनमें सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बंदियों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ योग एवं ध्यान सत्र में भाग लिया। कारागार परिसर में सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण देखने को मिला। कारागार प्रशासन ने इस पहल को बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं सामाजिक पुनर्स्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button