खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री, BCCI ने ट्राई-सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

Listen to this article

स्पोर्ट्स डेस्क। जहां क्रिकेट प्रेमी अभी IPL का मजा ले रहे हैं, वहीं BCCI ने एक और अहम सीरीज के लिए इंडिया ‘A’ टीम की घोषणा कर दी है. अगले महीने श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है. इस टीम का कप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है. रियान पराग उप-कप्तान होंगे. इस सीरीज के लिए वैभव का भी चयन हुआ है.

IPL के सितारों को मिला मौका
वैभव के साथ-साथ, पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बडोनी और विपराज निगम को भी पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है. ऐसा लगता है कि इससे दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है, जो सोच रहे थे कि क्या वे कभी वैभव को टीम इंडिया की जर्सी में देख पाएंगे.

ट्राई-सीरीज में दूसरी टीमें
शेड्यूल तय है, और यह सीरीज जिसमें भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें एक-दूसरे का सामना करेंगी, ODI फॉर्मेट में खेली जाएगी. यह सीरीज 09 जून को श्रीलंका में शुरू होगी. पहले मैच में भारत का सामना मेजबान श्रीलंका से होगा. फाइनल मैच इसी महीने की 21 जून को खेला जाएगा.

ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ‘A’ टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.

ट्राई-सीरीज का पूरा शेड्यूल
09 जून – IND A vs SL A
11 जून – IND A vs AFG A
13-जून – AFG A vs SL A
15-जून – IND A vs SL A
17-जून – IND A vs AFG A
19-जून – AFG A vs SL A
21-जून – फाइनल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button