देश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

सऊदी अरब में नौकरी के इच्छुक व्यक्ति रोजगार संगम पोर्टल पर करें आनलाइन आवेदन

Listen to this article

केएस रावत। आमतौर पर विदेश में नौकरी हासिल करने के लिए लोग प्राइवेट एजेंट, कंसल्टेंसी कंपनियां या प्लेसमेंट एजेंसी का सहारा लेते हैं. कई बार एजेंसियों के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूली जाती है और बाद में धोखाधड़ी के मामले भी सामने आते हैं. लेकिन अब उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को एक सुरक्षित और पारदर्शी माध्यम उपलब्ध कराया है. जिसके जरिए से युवा बिना किसी एजेंट और बिना किसी फीस के विदेश में नौकरी हासिल कर सकते हैं.

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर ली जा सकती है।

सऊदी अरब में विभिन्न पदों पर भर्ती
दरअसल, उत्तर प्रदेश के सेवायोजन विभाग के माध्यम से सऊदी अरब में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है. भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया सरकार की निगरानी में हो रही है और इसमें किसी भी प्रकार की कोई फीस या हिडन चार्ज नहीं लिया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार सीधे सरकारी पोर्टल पर जाकर नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं.

सऊदी अरब में कुल 91 पदों पर भर्ती
जिला सेवायोजन अधिकारी दिव्या त्रिपाठी के मुताबिक, सऊदी अरब में कुल 91 पदों पर भर्ती की जा रही है. इन नौकरियों में उम्मीदवारों को उनके अनुभव और स्किल के अनुसार लगभग 30 हजार से लेकर एक लाख रुपए प्रति महीने तक का वेतन मिलेगा. यह अवसर खासतौर पर तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं के लिए काफी लाभदायक है. भर्ती के तहत सबसे अधिक वेतन फैब्रिकेशन सुपरवाइजर पद के लिए निर्धारित किया गया है. इस पद के लिए कुल पांच वैकेंसी उपलब्ध है और चयनित उम्मीदवारों को लगभग 99 हजार 188 रुपए प्रति महीना वेतन मिलेगा. इसके अलावा मैकेनिक हेल्पर के लिए 20 पद उपलब्ध है. जिनको करीब 29 हजार 723 रुपए प्रति महीने का वेतन दिया जाएगा.

वेल्डर के लिए भी 15 पदों पर भर्ती का मौका
वेल्डर के लिए 15 पद निकाले गए हैं. जिनका मासिक वेतन लगभग 62 हज़ार 408 रुपए तय किया गया है. पाइप फैब्रिकेटर के लिए भी 15 वैकेंसी उपलब्ध है और इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को लगभग 43 हजार 962 रुपए प्रतिमाह की सैलरी मिलेगी. इसके अलावा स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर के लिए आठ पद हैं, जिनमें लगभग 42 हजार 191 रुपए प्रति महीने का वेतन दिया जाएगा. मैकेनिकल टेक्निशियन के लिए भी आठ वैकेंसी है और इसकी सैलरी 60 हजार रुपए प्रति महीना निर्धारित की गई है. फेब्रिकेशन फोरमैन के लिए कुल पांच पद निकाले गए हैं. जिनका वेतन लगभग 58 हजार 650 रुपए प्रति महीना होगा. मैकेनिकल फिटर के लिए 15 वैकेंसी उपलब्ध है और चयनित उम्मीदवारों को लगभग 58 हजार 442 रुपए प्रतिमा वेतन दिया जाएगा.

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क
सेवायोजन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है. आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. अधिक से अधिक लोग इस वैकेंसी का लाभ उठा सके, इसी को लेकर सेवायोजन विभाग गाजियाबाद द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपनी योग्यता अनुभव और स्केल के अनुसार संबंधित पद के लिए आवेदन करना होगा.

इस पोर्टल पर करें आवेदन https://rojgaarsangam.up.gov.in.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button