
हरिद्वार, 29 मई। पाकिस्तानी कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार की गई सोनम को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है. पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान में बैठे कुछ लोगों के इशारे पर सोनम ने बड़े ही गोपनीय ढंग से अलग-अलग बैक खातों में रकम भेजी है. हरिद्वार पुलिस को सोनम के पास से कई एटीएम कार्ड और पासबुक बरामद हुई है. सोनम पर पाकिस्तान के संपर्क में रहकर देश के कई बैंक खातों मे करोड़ों रुपये ट्रांसफर करने का गंभीर आरोप है।
कैसे हुआ मामले का खुलासा
इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड जम्मू कश्मीर में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान हुआ है। दरअसल, हरिद्वार जिले के कलियर थाना क्षेत्र की रहने वाले सोनम के घर पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा था. आरोप है कि सोनम के तार पाकिस्तान से करोड़ों रुपए के लेनदेने से जुड़े है. इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में पहले एक युवक को गिरफ्तार किया था, उसी से पुलिस को सोनम का लिक मिला था, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस उत्तराखंड पहुंची थी और सोनम के घर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया था. सोनम एक प्राइवेट स्कूली में टीचर है.
हरिद्वार पुलिस का खुलासा
वहीं आज 29 मई को इस मामले में हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मीडिया से बात और कई चौंकाने वाले खुलासे किए. हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार पुलिस पूछताछ में सोनम ने बताया कि उसने अब तक अलग-अलग बैंक खातों में करीब बीस लाख रुपए ट्रांसफर किए हैं, इसके बदले उसे दो लाख रुपए की कमीशन मिला है. पुलिस अब सोनम के अन्य दोस्तों और रिश्तेदारों की कुंडली खंगाली रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल पुलिस उन खातों की भी जांच कर रही है जिनमें संदिग्ध ट्रांजेक्शन किए गए. उन बैंक खातों के खाताधारकों की पूरी कुंडली खंगाली जा रही है. इसके अलावा पुलिस उन मोबाइल सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक की जांच कर रही है, जो सोनम के पास से मिले है. ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके. पुलिस इस मामले में जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां कर सकती हैं.
पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनम हर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के बदले तय रकम कमीशन के रूप में लेती थी. इसी जरिए उसने अभी तक बीस लाख की रकम अलग-अलग खातों में यूपीआइ, एटीएम और बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर की है. उसे इसके बदले दो लाख रुपये का कमीशन भी प्राप्त हुआ है. जांच एजेंसियों के मुताबिक सोनम, राहुल खान नामक युवक के संपर्क में आई थी. राहुल खान की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सोनम का नाम सामने आया था. इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया और साथ लेकर रवाना हो गई थी. सोनम ने बताया कि वो अपनी एक मित्र के माध्यम से उमर नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई थी, फिर उसके कजन हसीन से बात कराई गई. पुलिस का कहना है कि पार्सल के माध्यम से सोनम को एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और बैंक पासबुक उपलब्ध कराई गईं.
सोनम उच्च शिक्षा एमए की पढ़ाई कर रही थी, लेकिन किन्हीं कारणों से उसने बीच मे ही पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद वह स्थानीय स्तर पर ही प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाने लगी थी। शिक्षिका के तौर पर काम करने के कारण किसी को भी उस पर शक नहीं हुआ।



