उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

पिथौरागढ़ के देवकटिया में 130 इन्फैंट्री बटालियन में 3 अगस्त से शुरू होगी भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती

Listen to this article

देहरादून, 7 जुलाई, 26. 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) पर्यावरण कुमाऊं द्वारा पूर्व सैनिकों एवं पात्र अभ्यर्थियों के लिए 3 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैली का आयोजन पिथौरागढ़ के देवकठिया मैदान में प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से किया जाएगा।

3 अगस्त को मूल दस्तावेजों की जांच तथा 4 को होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
कमान अधिकारी, 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) पर्यावरण कुमाऊं ने बताया कि भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 3 अगस्त को अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद 4 अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी। शारीरिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का 5 अगस्त से 8 अगस्त के बीच मेडिकल परीक्षण और साक्षात्कार कराया जाएगा।

पदों का विवरण
उन्होंने बताया कि भर्ती रैली के माध्यम से सिपाही (सामान्य ड्यूटी) के 49 पद केवल उत्तराखंड के मूल निवासी भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा विभिन्न ट्रेडों के 20 पदों पर भी सिपाही (सामान्य ड्यूटी) की भर्ती की जायेगी। इसके लिए देशभर के भूतपूर्व सैनिक एवं भूतपूर्व सैनिक ट्रेड्समैन आवेदन कर सकेंगे। ट्रैड्समै के अंतर्गत शेफ कम्युनिटी के 4, धोबी के 2, लोहार 1, दर्जी 2, उपकरण मरम्मतकर्ता 2, नाई 2, क्लर्क 1, बढ़ई 3 और हाउसकीपर के 2 पद शामिल हैं।

पात्रता की शर्तें
अभ्यर्थी सेना के पेंशनभोगी भूतपूर्व सैनिक होने चाहिए। महिला अभ्यर्थियों के लिए MoEF & CC या राज्य वन विभाग में न्यूनतम 20 वर्ष की सेवा की होनी चाहिए। मेडिकल श्रेणी SHAPE-I होनी चाहिए। इसके अलावा डिस्चार्ज बुक में चरित्र examplary या very good होना अनिवार्य है।

आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.130ta.com पर जाकर आनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। आनलाइन फार्म वेरीफाई होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने सभी मूल दस्तावेजों (PPO, डिस्चार्ज बुक, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र औ्र 8 पासपोर्ट साइज फोटो) के साथ रैली स्थल पर रिपोर्ट करें।

यदि किसी तकनीकी कारण से कोई आनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाता है तो वह सीधे 3 अगस्त को सुबह 6 बजे जरूरी दस्तावेजों के साथ देवकटिया मैदान में रिपोर्ट कर सकता है।

अभ्यर्थी समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर पहुंचें
कमान अधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक मूल प्रमाण-पत्र, पहचान संबंधी दस्तावेज तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ भर्ती स्थल पर उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।

उन्होंने अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार की अफवाह या दलालों के झांसे में न आने की भी सलाह देते हुए कहा कि भर्ती पूरी तरह योग्यता और निर्धारित मानकों के आधार पर होगी। इच्छुक अभ्यर्थी समय से तैयारी कर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर भर्ती स्थल पर पहुंचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button