देश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

12वीं पास अविवाहित युवक/युवतियों के लिए एयरफोर्स अग्निवीर वायु के आवेदन शुरू, 26 जुलाई लास्ट डेट

Listen to this article

केएस रावत। इंडियन एयरफोर्स ने सेलेक्शन टेस्ट अग्निवीर वायु इनटेक 02/2027 के लिए यह नई भर्ती घोषित की है। जिसमें अविवाहित महिला और पुरुष अभ्यर्थियों द्वारा अंतिम तिथि 26 जुलाई तक सफलतापूर्वक आवेदन किया जा सकता है। फॉर्म भरने से पहले अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स, कैटेगिरी सर्टिफिकेट ध्यान से चेक करें। इसके बाद एप्लिकेशन प्रोसेस के लिए आगे बढ़ें।

अग्निवीरवायु बनने के लिए योग्यता
शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थियों ने 12वीं/10+2/ समकक्ष परीक्षा मैथ, फिजिक्स और इंग्लिश विषय के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंकों से पास की हो। केवल इंग्लिश सब्जेक्ट में 50 परसेंट मार्क्स होने भी जरूरी हैं। इसके अलावा तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में कुल 50 प्रतिशत और इंग्लिश में 50 प्रतिशत के साथ पास किया हो। या 2 साल का वोकेशन कोर्स, साइंस सब्जेक्ट के अलावा अलग सब्जेक्ट से 12वीं पास करने वाले भी आवेदन के पात्र रहेंगे। उन्हें भी कुल 50 प्रतिशत और इंग्लिश में 50 प्रतिशत वाली शर्त पूरी करनी होगी।

उम्र: उम्मीदवारों का जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2010 के बीच हुआ हो। दोनों तारीखों की डेट ऑफ बर्थ को भी काउंट किया जाएगा। मान लीजिए अगर कैडिडेट सभी चरणों में सफल हो गया तो भी उसकी अधिकतम उम्र 22 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

लड़कों की हाइट: न्यूनतम 152 cms हाइट होनी चाहिए। यह सभी कैटेगिरी के पुरुषों के लिए है।
लड़कियों की हाइट: कम से कम 152 तक ऊंचाई होनी चाहिए। नॉर्थ ईस्ट या उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाओं की हाइट 147 भी मान्य होगी।

सीना: पुरुष अभ्यर्थियों का सीना कम से कम 77 सेमी तक होना चाहिए। जिसमें 5 सेमी तक फुलाव भी हो। महिलाओं के लिए 5 सेमी का फुलाव तय किया गया है। बॉडी पर परमानेंट टैटू नहीं होना चाहिए। हालांकि हाथ के अंदरूनी हिस्से जैसे कोहनी से कलाई के बीच, हथेली के पीछे अगर छोटा टैटू है, तो उसके बारे में विचार किया जा सकता है। लेकिन आपत्तिकजनक टैटे को किसी भी जगह के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित है। वहीं अगर अभ्यर्थी किसी जनजाति वर्ग से ताल्लुक रखता है और टैटू उनके रीति रिवाज का हिस्सा है, तो उन्हें छूट मिल सकती है।

फोर्स-भारतीय वायुसेना (IAF)
पद-अग्निवीर वायु
वैकेंसी-जारी नहीं
आवेदन शुरू-6 जुलाई 2026
आवेदन करने की लास्ट डेट-26 जुलाई 2026
योग्यता-12वीं पास
सैलरी-सेवा निधि पैकेज के तहत वेतन मिलेगा। पहले साल 30000, दूसरे साल 33000, तीसरे साल 36500 और चौथे साल 40000 सैलरी मिलेगी। इसमें से अग्निवीर कॉर्पस फंड में भी रुपये जमा होंगे। जिसके साथ चार की सेवा अवधि के बाद 10.04 लाख का सेवा निधि पैकेज भी मिलेगा।
सर्टिफिकेट-अग्निवीर वायु की अध समाप्त होने के बाद स्किल सर्टिफिकेट भीदिया जाएगा।
भर्ती का नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/132208873.cms
अप्लाई करने का लिंक-https://iafrecruitment.edcil.co.in/

इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु सेलेक्शन प्रोसेस
ऑनलाइन टेस्ट: योग्य उम्मीदवारों को फेज-1 लिखित परीक्षा के लिए उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर एडमिट कार्ड भेजे जाते हैं। अभ्यर्थी वायुसेना की ऑफिशियल वेबसाइट से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में अभ्यर्थी की योग्यता के मुताबिक प्रश्नपत्र में सवाल पूछे जाते हैं। जैसे साइंस सब्जेक्ट में फिजिक्स, मैथिमेटिक्स और इंग्लिश वहीं साइंस के अलावा अन्य विषयों में इंग्लिश, रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस से क्वेश्चन आते हैं। हर सही अंक का 1 अंक मिलेगा। वहीं गलत जवाब के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: रिटन एग्जाम क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को कटऑफ के आधार पर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में शामिल होना होता है। इसमें 10वीं 12वीं मार्कशीट, कैटेगिरी सर्टिफिकेट, मूल निवास सर्टिफिकेट और अन्य प्रमाणपत्र जो आपने फॉर्म में लगाए हैं, उनका सत्यापन किया जाएगा।

फिजिकल फिटनेस टेस्ट: पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट में महिलाओं को 8 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा पुशअप्स, सिटअप्स, स्क्वैट्स भी लगाने होंगे।

मेडिकल एग्जामिनेशन: ऊपर बताए सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की मेडिकल जांच भी की जाती है। इसमें ब्लड हेमोग्लोबिन, बायोकेमिस्ट्री, रेडियोग्राफ चेस्ट, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी आदि टेस्ट होते हैं।

IAF अग्निवीर वायु भर्ती में कैसे अप्लाई करें?
वायुसेना अग्निवीर वायु भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट https://iafrecruitment.edcil.co.in. पर एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा।
यहां सबसे पहले होमपेज पर New Registration के टैब पर जाकर अपने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन करें।
लॉगइन क्रेडेंशियल के जरिए वेबसाइट पर फिर से जाकर लॉगइन करें।
अब अपना नाम, पेरेंट्स के नाम, जन्मतिथि, कैटेगिरी, पता, 10वीं, 12वीं मार्क्स, रोल नंबर की डिटेल भरें।
इसके अलावा अन्य जो-जो जानकारी मांगी जाती है, वो ध्यान से भरते जाएं।
डॉक्यूमेंट अपलोड वाले सेक्शन में 10वीं 12वीं मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर आदि अपलोड करें।
इसके बाद एप्लिकेशन फीस भरें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

फॉर्म भरने के बाद लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। क्योंकि यही सेलेक्शन का पहले चरण है। अगर आप एग्जाम ही क्वालिफाई नहीं कर पाए तो इसी स्टेज से बाहर हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button