Fifa विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल: किससे होगी किसकी भिड़त, तारीख और समय नोट कर लीजिए

नई दिल्ली, 9 जुलाई, 26. फीफा विश्व कप 2026 के प्री क्वार्टर फाइनल राउंड खत्म हो गए हैं। प्री क्वार्टर फाइनल का आखिरी मुकाबला स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच खेला गया। 48 टीमों के टूर्नामेंट से 40 टीमें बाहर हो चुकी हैं और सिर्फ 8 ही खिताब की रेस में हैं। प्री क्वार्टर फाइनल राउंड में पुर्तगाल, कनाडा, पराग्वे, ब्राजील, मेक्सिको, अमेरिका, इजिप्ट और कोलंबिया का सफर समाप्त हो गया।
फीफा विश्व कप 2026 क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीम
फीफा विश्व कप 2026 में 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। इसमें मोरक्को, फ्रांस, अर्जेंटीना, स्विट्जरलैड, स्पेन, नॉर्वे, बेल्जियम और इंग्लैंड शामिल है। 9 जुलाई से क्वार्टर फाइनल राउंड की शुरुआत होगी। हालांकि जब यह मैच शुरू होगा तब भारत में 10 जुलाई हो चुका होगा। फ्रांस और मोरक्को के बीच पहला क्वार्टर फाइनल बोस्टन में होगा।
फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल
मोरक्को vs फ्रांस-10 जुलाई 1:30 AM-बोस्टन स्टेडियम
स्पेन vs बेल्जियम-11 जुलाई-12:30 AM-एलए स्टेडियम
नॉर्वे vs इंग्लैंड-12 जुलाई-2:30 AM-मियामी स्टेडियम
अर्जेंटीना vs स्विट्जरलैंड-12 जुलाई-6:30 AM-कैनसस सिटी स्टेडियम
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 के मैचों के नतीजे
कनाडा vs मोरक्को-मोरक्को 3-0 से जीता
पराग्वे vs फ्रांस-फ्रांस 1-0 से जीता
ब्राजील vs नॉर्वे-नॉर्वे 2-1 से जीता
मेक्सिको vs इंग्लैंड-इंग्लैंड 3-2 से जीता
पुर्तगाल vs स्पेन-स्पेन 1-0 से जीता
अमेरिका vs बेल्जियम-बेल्जियम 4-1 से जीता
अर्जेंटीना vs इजिप्ट-अर्जेंटीना 3-2 से जीता
स्विट्जरलैंड vs कोलंबिया-स्विट्जरलैंड पेनल्टी में 3-2 से जीता
भारत में कहां लाइव देखें मैच?
फीफा विश्व कप 2026 के मैच खेलने के लिए भारतीय फुटबॉल फैंस को नींद खराब करनी पड़ रही है। फीफा के मुकाबलों की स्ट्रीमिंग जी5 ऐप पर हो रही है। वहीं टीवी पर क्वार्टर फाइनल मुकाबलों को Unite8 स्पोर्ट्स चैनलों पर देखा जा सकता है।



