खेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

मेसी ‘खामोश’ फिर भी अर्जेंटीना ने स्विजरलैंड पर 3-1 से दर्ज की ‘विराट’ जीत, सेमीफाइनल में अब इंग्लैंड से सामना

Listen to this article

स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने बिना लियोनेल मेसी के गोल के भी रोमांचक मुकाबले में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया। कैनसस सिटी में खेला गया मुकाबला वर्ल्ड कप के सबसे धाकड़ मैचों में से एक बन गया। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा।

स्विट्जरलैंड पहले ही रेड कार्ड के कारण 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था और इसी का फायदा उठाते हुए जूलियन अल्वारेज ने 112वें मिनट में गोल दागकर बढ़त बनाई। अंत में लोटारो मार्टिनेज ने 121वें मिनट में विजयी गोल दागा। अर्जेंटीना का सामना अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होने वाला है।

1-1 की बराबरी पर खत्म हुए 90 मिनट
अर्जेंटीना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टीम अब सिर्फ किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। टीम ने पहले मिनट से ही आक्रामक रुख अपनाया और 10वें मिनट में एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने शानदार गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने जबरदस्त वापसी की। 67वें मिनट में डैन एनडोये ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा दम लगाया, लेकिन 72वें मिनट में स्विट्जरलैंड को बड़ा झटका लगा, जब ब्रील एम्बोलो को रेड कार्ड दिखा दिया गया। इसके बाद स्विस टीम को पूरे मुकाबले का बाकी हिस्सा 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद भी स्विट्जरलैंड ने हार नहीं मानी। 90 मिनट का खेल होने के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर खड़ी थी।

एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना की जीत
112वें मिनट में जूलियन अल्वारेज ने शानदार फिनिश के साथ अर्जेंटीना को 2-1 की बढ़त दिलाई। यह गोल स्विट्जरलैंड की उम्मीदों पर बड़ा झटका था। इसके बाद जब स्विस टीम बराबरी के लिए आगे बढ़ी तो एक्स्ट्रा टाइम के इंजरी टाइम (120+1 मिनट) में लौटारो मार्टिनेज ने तीसरा गोल दागकर जीत पर मुहर लगा दी। मार्टिनेज ने जब गेंद को नेट्स में भेजा तो सिर्फ 4 मिनट का समय शेष था। जिसमें स्विट्जरलैंड की जीत नामुमकिन थी।

FIFA वर्ल्ड कप का बदला इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब फीफा की टॉप-4 रैंकिंग वाली टीम ने विश्व कप के इतिहास में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। इससे पहले कभी भी फीफा की रैंकिंग की शीर्ष चार टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं किया था। फीफा ने 1992 में रैंकिंग शुरू की थी और उसके बाद से अब तक रैंकिंग की टॉप-4 टीमें एक साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। विश्व कप से पहले की रैंकिंग पर नजर डालें, तो फ्रांस पहले, अर्जेंटीना दूसरे, स्पेन तीसरे और इंग्लैंड चौथे स्थान पर थी। इन चार टीमों ने ही वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। इसी के साथ विश्व कप का इतिहास बदल गया है। पहली बार ऐसा हुआ है, जो 1992 के बाद से अब तक नहीं हुआ था।

वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला किससे?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला स्पेन और फ्रांस के बीच मुकाबला खेला जाना है। ये मैच 15 जुलाई को खेला जाएगा। दोनों टीमें डलास स्टेडियम में एक-दूसरे का सामना करेंगी। भारतीय समयानुसार ये मुकाबला रात के 12:30 बजे खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 16 जुलाई को अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच अटलांटा स्टेडियम में होगा। ये मैच भी रात के 12:30 बजे खेला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button