उत्तराखंडदेश-विदेशयूथ कार्नरसामाजिक

नीलकंठ महादेव कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने मंदिर क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण

Listen to this article

यमकेश्वर, 14 जुलाई, 26. विश्वप्रसिद्ध नीलकंठ महादेव कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मंगलवार को नीलकंठ महादेव मंदिर क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क, पैदल मार्ग, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, पार्किंग, ट्रैफिक, सुरक्षा, संचार नेटवर्क, स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

अधूरे कार्यों को एक सप्ताह में पूरा करने के दिये निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने, सड़क के गड्ढों की मरम्मत, जलभराव वाले स्थानों पर पैचवर्क, नालियों की सफाई तथा प्रभावी जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुंडरासू से आने वाले पैदल मार्ग का निर्माण एक सप्ताह में पूरा करने, रेलिंग, संकेतक बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने को भी कहा।

यात्रा अवधि तक पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती के आदेश
डीएम ने लीगेसी वेस्ट निस्तारण कार्य का निरीक्षण करते हुए 25 जुलाई तक पूरे क्षेत्र की सफाई पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रा अवधि तक विशेष स्वच्छता अभियान जारी रखने, पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती, नियमित कूड़ा उठान, अतिरिक्त कूड़ेदान लगाने तथा शौचालयों में स्थायी जल कनेक्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने पार्किंग प्रबंधन, डायवर्जन मार्ग, दिशासूचक बोर्ड, अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली और पर्याप्त पुलिस एवं स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं मोबाइल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए दूरसंचार कंपनियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा।

स्वास्थ्य विभाग को यात्रा अवधि में प्राथमिक उपचार केंद्र, एंबुलेंस, चिकित्सकीय टीम और आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाओं का ड्राई रन भी सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button