देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

अग्निवीर भर्ती रैली में जाने से पहले सेना द्वारा बताई गयी ये 10 काम की चीजें ध्यान रखें

सार्थकपहल.काम। भारतीय सेना में जाना किसी भी युवा के लिए गर्व, सम्मान और गौरव की बात होती है। इसीलिए जब भी आर्मी की कोई भर्ती निकलती है, तो देश के युवा उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 29 जुलाई को RT JCO, हवलदार एजुएशन, नर्सिंग स्पॉय फार्मा की पहली सेना भर्ती रैली हुई। इसके अलावा आने वाले दिनों में अलग-अलग जगहों पर रैलियां होंगी। अक्सर देखा जाता है कि रैली के समय छोटी-छोटी बातों के चक्कर में अभ्यर्थियों को परेशान होना पड़ता है।

अगर अभ्यर्थियों को पहले से मालूम हो कि उन्हें रैली से पहले और रैली के बाद क्या करना है। तो गलती होने के चांस कम होते हैं। अब आपके सोचेंगे कि हमें पहले से कैसे होता कि रैली के पहले क्या करना है? तो इसके लिए आर्मी की तरफ से आपके लिए जरूरी दिशानिर्देश के साथ 10 काम की बातें बताई गई हैं। अगर अभ्यर्थी रैली इनका ध्यान रखते हैं, तो उन्हें काफी आसानी होगी।

अग्निवीर आर्मी रैली से पहले क्या करें?
इंडियन आर्मी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ रिक्रूटिंग ने अपने एक्स हैंडल पर आर्मी रैली के जुड़ी 10 जरूरी बातें शेयर की है। इसमें बताया गया है कि रैली में जाने से पहले कैंडिडेट्स को क्या करना चाहिए?

1.6 किमी दौड़ और अन्य शारीरिक परीक्षाओं के लिए कम से कम 2-3 महीने पहले तैयारी करें।
सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
अगर कोई संदेह है तो निकटतम सेना भर्ती कार्यालय से सभी प्रश्नों और संदेहों का समाधान करें।
अस्वीकृति से बचने के लिए मालूमी बीमारियों का इलाज पहले ही करा लें।
योग्यता आवश्यक्ताओं को अच्छी तरह पढ़ लें और अधिकतम उपयुक्त ट्रेड/श्रेणी के लिए आवेदन करें।
अगर किसी भी डॉक्यूमेंट में कोई गलती है, (जैसे 10वीं-12वीं मार्कशीट में नाम अलग है) तो रैली से पहले ही उसे ठीक करा लें।
यदि लागू हो तो ट्रेडमैन एप्टीट्यूट टेस्ट की तैयारी करें।

अग्निवीर रैली के बाद क्या करना चाहिए?
रैली में भाग लेने के बाद भी अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।
समय पर मेडिकल समीक्षा कराएं और इसके लिए समय से रिपोर्ट करें। (स्थायी अनुपयुक्त मामले में 21 दिन, स्थायी अनुपयुक्त मामले-42 दिन)
IVRS या अपने ARO के जरिए अपने परिणाम की तारीख और व्यक्तिगत रूप से नतीजे जाचें।
अगर चयनित हो गए हैं, तो जरूरी बातें समान के साथ समय पर संबंधित दस्तावेज जमा करें और प्रशिक्षण केंद्रों को भेजने के लिए निर्धारित तिथि को रिपोर्ट करें।

सेना रैली का ए़डमिट कार्ड और आवेदन पत्र साथ रखें
आर्मी अग्निवीर रैली में 1.6 किमी की दौड़ होगी। इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किए जाएंगे। दस्तावेज सत्यापन के लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य सर्टिफिकेट्स के सेट ले जाने होंगे। इसके साथ अपना सेना रैली वाला एडमिट कार्ड और आवेदन पत्र भी साथ लेकर जाएं।

दलालों और फर्जी लोगों से रहें सावधान
दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियों के अलावा अभ्यर्थियों की ऊंचाई भी मापी जाएगी। वहीं रैली में पास करवाने के नाम पर दलालों और फर्जी लोगों से भी सावधान रहें। सेना की तरफ से साफ कहा गया है कि सेना भर्ती पूरी तरह से निशुल्क, निष्पक्ष और मेरिट आधारित है। बाहरी व्यक्ति इसे प्रभावित नहीं कर सकता। इसीलिए कोई भी आपसे पैसे मांगे तो उससे सावधान रहें।

Related Articles

Back to top button