उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी स्कूलों में 10 और 11 अगस्त को छुट्टी, आदेश जारी

ऋषिकेश, 9 अगस्त, 26. कांवड़ मेले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ऋषिकेश तहसील क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी स्कूलों में 10 व 11 अगस्त दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में एसडीएम कार्यालय से आदेश जारी कर दिए गए हैं। Rishikesh में कांवड़ यात्रा के मार्ग पर पड़ने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 10 और 11 अगस्त 2026 को दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

कांवड़ियों की अत्यधिक भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था
एसडीएम की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, नगर निगम ऋषिकेश, गुमानीवाला, श्यामपुर-खैरीखुर्द और रायवाला क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की शिक्षण गतिविधियां बंद रहेंगी।

प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है। संबंधित शिक्षण संस्थानों को आदेश का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सावन माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की भीड़ के चलते ऋषिकेश, गुमानीवाला, खैरी खुर्द, श्यामपुर, रायवाला क्षेत्र के स्कूलों में 10 व 11 अगस्त को अवकाश रखा गया है।

जगह-जगह भंडारों का आयोजन
वहीं डोईवाला क्षेत्र में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों की ओर से कांवड़ियों के लिए भोजन, जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में कांवड़िये इन सेवा शिविरों में प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

लच्छीवाला टोल प्लाजा के समीप, मणिमाई मंदिर सहित अन्य स्थानों पर लगाए गए सेवा शिविरों में कांवड़ियों के लिए भोजन के साथ कुछ देर आराम करने की व्यवस्था भी की गई है। वहीं अग्रवाल धर्मशाला में भी स्थानीय लोगों की ओर से कांवड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button