‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने के कारण 1 हफ्ते रुकी KBC की शूटिंग

नई दिल्ली, नवम्बर, 26. अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने के चलते उनके रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 18 की शूटिंग में रुकावट आई है. मौसम में बदलाव के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा है. नए एपिसोड्स की शूटिंग ना होने के कारण चैनल फिलहाल पुराने एपिसोड्स ऑन-एयर कर रहा है. सेहत संबंधी कारणों के चलते उन्होंने ‘केबीसी 18’ की शूटिंग से अस्थाई ब्रेक लिया है। वे अगले हफ्ते तक शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
सीजनल फ्लू के कारण बीमार पड़े बिग बी
सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने करीब दो हफ्ते पहले रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और नितेश तिवारी के साथ रामायण वाला एपिसोड शूट किया था. इसके बाद से ही उन्होंने कुछ दिनों का ब्रेक लिया हुआ है. बताया जा रहा है कि वो दिवाली के बाद अगले हफ्ते फिर से शूटिंग शुरू करेंगे. शो के नए एपिसोड 16 नवंबर से प्रसारित होने वाले हैं.
ब्लॉग में लिखा- ‘रूटीन में वापसी हो रही’
अमिताभ बच्चन ने आज 07 नवंबर को लिखे अपने ब्लॉग में अपडेट किया है कि रूटीन में वापसी हो रही है। उन्होंने लिखा है, ‘धीरे-धीरे रूटीन और कंट्रोल वाली जिंदगी में वापसी। काम और दूसरी चीजें जब रूटीन में होते हैं तो आपको रूटीन याद रहता है। जब नहीं होते तो रूटीन भी एक नेचर बना लेता है, जिसे समझाया नहीं जा सकता और कभी वैसा नहीं रहता’।
हालांकि, सूत्रों का कहना है कि अमिताभ बच्चन के शूटिंग से ब्रेक लेने का सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन रविवार को जब बिग बी अपने घर के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे, तो वह कांच की एक दीवार के पीछे खड़े होकर उनका अभिवादन करते नजर आए. बताया जा रहा है कि यह कांच बुलेटप्रूफ था. इस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी उनके पास खड़े होकर उनकी सुरक्षा का ध्यान रखते दिखे. वहीं, अमिताभ अपने फैंस का अभिवादन कर रहे थे.
कब शुरू करेंगे शूटिंग?
अमिताभ बच्चन ने बीते दिनों ‘रामायण’ की स्टारकास्ट के साथ एपिसोड शूट किया था। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और नितेश तिवारी मौजूद थे। इसके बाद सेहत संबंधी कारणों से बिग बी ने अस्थाई ब्रेक ले लिया। सूत्रों के मुताबिक अभिनेता दिवाली के बाद अगले हफ्ते फिर से शूटिंग शुरू करेंगे। 16 नवंबर से नए शो टेलीकास्ट होंगे। बता दें कि अमिताभ बच्चन या उनके परिवार की तरफ से उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



