देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

रेलवे में ITI पास वालों के लिए 3200+ पद, 31 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

सार्थकपहल.काम। रेलवे में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) ने अप्रेंटिसशिप की वैकेंसी के लिए फिर से एप्लिकेशन विंडो खोलने का फैसला किया है। इसके अलावा अप्रेंटिस की रिक्तियां भी बढ़ाई गई हैं। पहले 1853 पदों पर अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों को चुना जा रहा था, लेकिन अब कुल मिलाकर 3205 पद भरे जाएंगे। ऐसे में जो अभ्यर्थी रेलवे के साथ काम करना चाहते हैं, वो बिना देरी किए ऑफिशियल वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने कुछ ट्रेड्स में अप्रेंटिस की सीटें में इजाफा करने के बाद फिर से इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया है। अब कैंडिडेट्स इस भर्ती में 31 अगस्त 2026 रात 23: 59 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन की विंडो बंद हो जाएगी। इसीलिए इससे पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

रेलवे अप्रेंटिस में कौन अप्लाई कर सकता है?
कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से SSC/मेट्रिकुलेशन/10वीं/ या (10+2) के तहत समकक्ष योग्यता कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो।
इसके साथ NCVT/SCVT से संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) भी उत्तीर्ण किया हो।
टेक्निकल क्वालिफिकेशन यानी आईटीआई फिटर, वेल्डर, आर्मेचर विंडर, मैकेनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, प्लंबर, कारपेंटर/वुड वर्क टेक्नीशियन, ड्रॉट्समैन (सिविल), स्टेनोग्राफर (इंग्लिश), मैकेनिक (DSL), कंप्यूटर नेटवर्किंग टेक्नीशियन, मैकेनिक कम ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन सिस्टम, स्टेनोग्राफर (हिंदी), इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम मेटेनेंस, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA), टर्नर को शामिल हैं।
जिन कैंडिडेट का रिजल्ट 7 जुलाई 2026 या इससे पहले नहीं आया है, वो आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
उम्मीदवारों की उम्र 15 वर्ष पूरी होनी चाहिए। लेकिन अधिकतम 24 वर्ष की उम्र 7 जुलाई 2026 को पूरी नहीं होनी चाहिए।
ऊपरी उम्र में एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 05 साल और ओबीसी आवेदकों को 03 साल की छूट दी जाएगी।
पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स के लिए 10 साल की छूट नियमानुसार दी जाएगी।

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे भर्ती 2026 अप्रेंटिस
डिवीजनवाइज/वर्कशॉप-कुल रिक्तियां
प्रयागराज डिवीजन-1462, झांसी डिवीजन-856, आगरा डिवीजन-547, झांसी डिवीजन-226, ट्रैक मशीन लाइन/हेडक्वार्टर-82, हेड क्वार्टर/ एनसीआर/ प्रयागराज-32, कुल-3205
सेलेक्शन क्राइटेरिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन अप्रेंटिस एक्ट 1961 के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। जो 10वीं और आईटीआई दोनों के समान वेटेज को मिलाकर बनाई जाएगी। वैकेंसी के 1.5 गुना कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट/सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट यूनिट वाइज, ट्रेड वाइज और कम्युनिटी वाइज तैयार की जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का टेंटेटिव शेड्यूल रेलवे प्रयागराज की वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। इसके बाद चुने हुए उम्मीदवारों की एक साल की ट्रेनिंग होगी।

ट्रेनिंग के दौरान कैंडिडेट्स को नियमानुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। हालांकि इसकी राशि का जिक्र विज्ञापन में नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना होगा कि उम्मीदवारों का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि रिकॉर्ड के अनुसार पूरी तरह मैच होनी चाहिए। अगर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कोई दिक्कत आती है, तो उम्मीदवारी निरस्त भी हो सकती है। https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/133393016.cms

100 एप्लिकेशन फीस
रेलवे अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थियों को ₹100 एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई फीस नहीं है। फीस की पेमेंट ऑनलाइन करनी होगी। एप्लिकेशन का प्रोसेस आरआरसी प्रयागराज की वेबसाइट पर ही पूरा करना होगा। चुने हुए अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपना मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा।

Related Articles

Back to top button