देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

‘श्री राम’ के रंग में रंगा गणेश चतुर्थी का पर्व, फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ आउट

हैदराबाद, 14 सितंबर, 26. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण पार्ट-1 की संगीतमय यात्रा शुरू हो गयी है। गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने फैंस को तोहफा दिया है. मेकर्स ने रामायण का पहला गाना जय जय राम रिलीज किया है. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. गाने में एआर रहमान, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज सुन फैंस खुश हो गए हैं. इसके साथ ही रणवीर कपूर (श्री राम) और साई पल्लवी (माता सीता) का एक नया सिया राम पोस्टर भी सामने आया है।

दिग्गजों ने जुगलबंदी ने भरा भक्ति का रंग
ए.आर. रहमान द्वारा कंपोज़ किए गए, डॉ. कुमार विश्वास द्वारा लिखे गए. अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल द्वारा गाए गए ‘जय जय राम’ गाने में आरती के आध्यात्मिक भाव और एक सिनेमाई गाने के इमोशन बेहतरीन संगम देखने को मिलता है. ‘रामायण’ का यह पहला गाना भगवान राम के जीवन के कई अहम पलों को पर्दे पर दिखाता है, जिसमें सीता के साथ उनके विवाह से लेकर भरत के साथ उनके भावुक मिलन तक शामिल है। इसके बोल श्री राम की करुणा, सुरक्षा और धर्म के पालन को दर्शाते हैं. ऑस्कर जीतने वाले म्यूज़िशियन ने बताया कि इस गाने का मकसद भगवान राम पर केंद्रित प्रार्थना की शुद्धता और आत्मीयता को बनाए रखना था.

निर्माताओं ने क्यों गणेश चतुर्थी का दिन?
फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा के अनुसार भारतीय संस्कृति में हर शुभ और बड़े कार्य की शुरुआत भगवान गणेश के आशीर्वाद से होती है। इसलिए रामायण जैसी महागाथा के संगीत सफर की शुरुात के लिए गणेश चतुर्थी से बेहतर अवसर कोई और नहीं हो सकता था। एक प्रेस नोट में एआर रहमान ने कहा, “‘जय जय राम’ के केंद्र में श्री राम के नाम का सरल और प्रभावशाली दोहराव है. संगीत के नजरिए से मकसद एक प्रार्थना की शुद्धता और आत्मीयता को बनाए रखते हुए इसे एक सिनेमाई गाने का रूप देना था. अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने डॉ. कुमार विश्वास के शब्दों को अपने खास जज्बाती अंदाज में पेश किया है, और साथ ही गाने की मूल भावना यानी भक्ति को भी पूरी तरह से बनाए रखा है. मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को इसमें शांति और एक निजी जुड़ाव, दोनों का अनुभव होगा.”

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे. नमित मल्होत्रा ​​के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा आठ बार एकेडमी अवॉर्ड जीतने वाली कंपनी डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर यह फिल्म बनाई गई है.

‘रामायण पार्ट वन’ 2026 की दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी
यह फिल्म इस साल दिवाली 2026 के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें रणवीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा यश (रावण) और सनी देओल (हनुमान) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button