उत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

बिथ्याणी डिग्री कालेज में हिंदी दिवस पर गूंजी काव्य धारा, प्रभारी प्राचार्य ने दिया ‘निसंकोच मातृभाषा बोलने’ का संदेश

यमकेश्वर, 14 सितंबर, 26. महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी विभाग के तत्वावधान में एक भव्य काव्य-पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी काव्य-रचनाओं के जरिए हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति अपनी गहरी रुचि व रचनात्मक अभिव्यक्ति का परिचय दिया।

​कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। मंच का कुशल संचालन हिंदी विभागीय परिषद की अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा संपन्न हुआ।

​हिंदी के महत्व और साहित्यिक परंपरा पर जोर


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा और युवा पीढ़ी में अपनी राष्ट्रभाषा के प्रति प्रेम व जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को न केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया, बल्कि उनके भीतर हिंदी के प्रति गौरव की अनुभूति भी जगाई।

​मातृभाषा को निसंकोच बोलने का आह्वान


कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. तनुजा बिष्ट ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में हिंदी की उपयोगिता और अन्य भाषाओं के साथ इसके समन्वय पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपनी मातृभाषा को निसंकोच बोलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल संयोजन हिंदी विभागाध्यक्ष पूजा रानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. गिरिराज सिंह, डॉ. विकास रंजन, डॉ. विनय कुमार पांडे, डॉ. हिमानी बडोनी, डॉ. सुरेश कुमार चौबे, प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट और बीना देवी सहित महाविद्यालय के तमाम प्राध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button