उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

देहरादून के मोहब्बेवाला में भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी और मां समेत चार लोगों की मौत, कार काटकर निकाले शव

देहरादून, 4 नवम्बर, 26. राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास माल से भरा हुआ तेज रफ्तार कंटेनर कार से ऊपर पलट गया. बताया जा रहा है कि कार में कई लोग सवार थे. इस हादसे में ड्राइवर समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई. मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के है. सिर्फ एक 6 साल के बच्चे की जान बच सकी. बच्चे को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार सवार सभी लोग सहारनपुर से देहरादून आ रहे थे.

कंटेनर अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया


जानकारी के मुताबिक सड़क हादसा चार नवंबर को दोपहर बाद करीब 3.30 बजे हुआ. मोहब्बेवाला चौक पर आई-20 कार और एक कंटेनर ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई थी. दरअसल में मोहब्बेवाला चौक पर सहारनपुर से देहरादून आ रही आई-20 कार के बराबर से खाद से भरा कंटेनर गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रंबल स्ट्रिप पार करने के बाद अचानक कंटेनर अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। देहरादून सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि आज 3.30 बजे के करीब कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि मोहब्बेवाला के पास सड़क हादसा हो गया. इसके बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कंटेनर प्लास्टिक के दाने के कट्टों से भरा हुआ था.

सहारनपुर से देहरादून आ रहा था परिवार
फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार 38 साल के विश्वेष कपूर अपनी 35 साल की पत्नी निशा आनंद कपूर और 63 साल की मां किरण कपूर व 6 साल के बेटे के साथ सहारनपुर से देहरादून आ रहे थे. इस दौरान उन्होंने जैसे ही देहरादून शहर में एंट्री की तभी मोहब्बेवाला में ये हादसा हो गया. इस हादसे में विश्वेष कपूर, उनकी पत्नी निशा आनंद और मां किरण के अलावा ड्राइवर नीरज की भी मौत हो गई. विश्वेष के 6 साल का बच्चा घायल बताया जा रहा है, जिसको कोरोनेशन अस्पताल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर और कार को साइड कराया और ट्रैफिक को सुचारू करवाया.

छोटे भाई की गर्भवती पत्नी को मिलने देहरादून आ रहे थे परिजन
विश्वेष कपूर मूल रूप से यूपी के सहारनपुर जिले के रहने वाले है. विश्वेष का छोटा भाई दीपेश कपूर अपने परिवार के साथ देहरादून में रहता है. छोटे भाई की पत्नी गर्भवती हैं. बुधवार को सभी उसी से मिलने देहरादून आ रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया.

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे बनने के बाद से यहीं पर हो रहे हैं हादसे
बता दें कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे बनने के बाद राजधानी के एंट्री प्वाइंट कह जाने वाले मोहब्बेवाला में लगातार हादसे हो रहे है. इस साल अभी तक यहां पर करीब 15 से ज्यादा सड़क हादसे हो चुके है. बावजूद इसके इस इलाके को अभी तक ब्लैक स्पॉट श्रेणी में शामिल नहीं किया है. स्थानीय जिला प्रशासन से लेकर पुलिस और एनएचएआई के अधिकारी भी इस प्लाइंट का निरीक्षण कर कई सुझाव दे चुके है, फिर यहां हादसों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है. बुधवार चार नवंबर को हुई सड़क हादसे में फिर से सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है.

Related Articles

Back to top button