उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

नशेड़ी वाहन चालक ने ले ली पांच लोगों की जान

घनसाली (टिहरी)। नशेड़ी वाहन चालक की वजह से पांच लोगों को जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। टिहरी जिला के भिलंगना ब्लाक के घनसाली घुत्तू मोटर मार्ग को वीरवार को एक यूटिलिटी खाई में गिर गयी, जिस कारण पांच लोगों की जान चली गयी, जबकि वाहन में आठ लोग सवार थे। चालक सहित तीन घायलों को पिलखी अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन घनसाली से सौड़ गांव जा रहा था। सभी लोग स्थानीय निवासी थे। मेडिकल में चालक के शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई है।

दुर्घटना पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये हैं। साथ ही घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिये हैं।

घनसाली-घुत्तू मार्ग पर पोखार के निकट यह हादसा हुआ। आठ सवारियों को लेकर यूटिलिटी वाहन घनसाली से सौड़ गांव जा रहा था। रास्ते में वह अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। पांच लोगों की घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान लक्ष्मी प्रसाद, प्रताप सिंह, गुणानंद, बिहारी लाल और हेमा देवी के रूप में हुई है। मरने वाले सभी लोग सौड़ गांव के निवासी थे और घनसाली से अपने गांव जा रहे थे। घायलों का पिलखी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। इनमें विजय राम, राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम सौड़ और ग्राम बुटवा निवासी चालक बचन सिंह शामिल हैं। घनसाली के थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान का कहना है कि 65 वर्षीय वाहन चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। बताया गया है कि घनसाली में जिस जगह यह दुर्घटना घटित हुई उसके पास पुलिस चेकपोस्ट भी है, लेकिन स्थानीय वाहन देखकर इसे चेक नहीं किया गया। सौड़ गांव के लोगों ने नशेड़ी वाहन चालक के खिलाफ घनसाली थाने में तहरीर दी है।

https://sarthakpahal.com/

 

Related Articles

Back to top button