उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

पैसा कमाने की हवश में मां ने नर्क बना दी बेटी की जिंदगी

बरेली। पैसा कमाने की हवश मेें मां ने अपनी बेटी की जिंदगी को नर्क बनाकर रख दिया। एक महिला ने बेटी के जवान होते ही उसे जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। विरोध करने पर मुंबई में अपने दो सगे भाइयों के पास भेज दिया, जिन्होंने उसके इन्कार करने पर खुद उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह मुंबई से भागी युवती ने बरेली में अपनी मां, मौसी, मौसा और दोनों मामा के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र बीस साल है। पैसा कमाने की हवश में मां ने उसे भी अपने साथ देह व्यापार के काम में शामिल कर दिया। पिछले साल उसने एक अनजान व्यक्ति से पैले लेने के बाद जबरन उसके साथ दुष्कर्म कराया। इसके बाद मां ने रोज उसके लिए ग्राहक लाने शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके दोनों मामा ने उसे एक बार में लगवा दिया। बार में शराबियों के सामने अश्लील डांस करना पड़ता था। इनकार करने पर मारपीट की जाती थी। बार से मिलने वाला पैसा भी छीन लेते थे। इसी पैसे में से कुछ रकम मां के अकाउंट में ट्रांसफर करते थे।

पैसे लेकर पुलिस ने मां के ही सुपुर्द कर दिया
पीड़िता ने बताया कि मुंबई भेजे जाने से पहले एक दिन चुपचाप उसने मढ़ीनाथ पुलिस चौकी पर अपमी मां, मौसी, मौसा के शिकायत की। पुलिसवालों ने उसकी मां को चौकी पर बुलाकर मौटा पैसा ऐंठने के बाद उसे फिर मां के सुपुर्द कर दिया। इसी के बाद उसकी मां ने उसे मुंबई भेज दिया। एसएसपी के आदेश पर अब सुभाषनगर पुलिस ने पीड़िता की मां, मौसा, मौसी और दोनों मामाओं के खिलाफ गभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में है। उसने मां के पास जाने से साफ मना कर दिया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button