उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

जोश में होश खोकर बुरी फंसी नूपुर शर्मा

नई दिल्ली। जोश में होश खोकर नूपर शर्मा बुरी तरह फंसती नजर आ रही है। दिल्ली पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जो कथित रूप से नफरत का संदेश फैला रहे थे, समूहों को उकसा रहे थे और ऐसी स्थिति पैदा कर रहे थे जो शांति बनाए रखने के लिए हानिकारक है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनसार दिल्ली पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ भड़काऊ भाषण के जरिए नफरत फैलाने का मामला दर्ज किया है, उनमें नूपुर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा और पूजा शकुन के नाम शामिल हैं।

मुस्लिम संगठनों के विरोध व कुवैत, कतर और ईरान जैसे देशों की तीखी प्रतिक्रिया मिलने के बाद भाजपा नेताओं को निलंबित करने से पहले रविवार को पार्टी ने एक बयान जारी कर रहा था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है।

एक संवाददाता से पूछे सवाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि ‘अरब देशों की जो प्रतिक्रिया है उसको संभालने का काम हमारी केंद्र सरकार भली भांति कर लेगी। जो उसने (नूपुर) भूल की है कि पार्टी की नीति के बाहर पार्टी का प्रवक्ता नहीं जा सकता। पार्टी ने उस पर जो कार्रवाई की है वह उचित है। उसने उसे स्वीकार भी किया है।’

उन्होंने आगे कहा कि ‘हम उसको भेड़ियों के झुंड की तरफ नहीं फेंक सकते। नूपुर शर्मा को अब जो धमकियां मिल रही हैं, उसका फोटो रौंदा जा रहा है। उस पर एक करोड़ का इनाम घोषित कर रखा है। उसकी हम हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों को निंदा करनी चाहिए। नूपुर शर्मा को जितनी आवश्यकता हो उसे उतनी सुरक्षा देनी चाहिए।’

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button