उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

मिट्टी में दबकर तीन महिलाओं ने दम तोड़ा, गांव में कोहराम

रुद्रप्रयाग। मिट्टी में दबकर जखोली ब्लॉक के लुठियाग गांव में निकट ही तीन महिलाएं मिट्टी लेने गयी थी। इस दौरान अचानक मिट्टी की खान से मिट्टी भारी मात्रा में भुरभुरा कर गिरी, जिसकी चपेट में आने से तीनों महिलाओं की मौत हो गयी। सूचना पर डीडीआरएफ एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, जिसके चलते तीनों शवों को निकाल लिए गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक छा गया है।

बृहस्पतिवार को जिले के लुठियाग गांव की तीन महिलाएं रोज की तरह घरों की लिपाई-पुताई करने के लिए मिट्टी लेने गई थी। जब महिलाएं मिट्टी खोद रही थी, अचानक पूरी मिट्टी की खान भरभराकर उन तीनों महिलाओं के ऊपर गिर गया। जिस कारण तीनों महिलाएं मिट्टी में दबकर मर गईं। जबकि तीनों महिलाओं की आशा देवी (40) पत्नी दिनेश सिंह, माला देवी (52) पत्नी दर्शन सिंह और सोना देवी (48) पत्नी पूरण सिंह की मौके पर मौत हो गयी।

साथ गई अन्य महिलाओं ने दी घटना की जानकारी
अन्य महिलाओं ने घटना की जानकारी गांव में दी। जिस पर परिजनों के साथ अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीडीआरएफ और तहसील प्रशासन की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। प्रशासन की टीम ने लगभग दो घंटे के की मेहनत के बाद मिट्टी में दबी तीनों महिलाओं के शवों को निकाला। एसडीएम जखोली परमानंद राम ने बताया कि तीनों शव निकाले गए हैं। संबंधित क्षेत्र की राजस्व टीम को बुला लिया गया है। दोनों क्षेत्रों की टीमों की उपस्थिति में शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय भेज गिया गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मिट्टी निकालने वाले स्थान पर काफी खोखला हो चुका था। जिस कारण महिलाओं के ऊपर मलबा भारी मात्रा में गिर गया। यहां से ग्रामीण महिलाएं रोजना मिट्टी ले जाती थी।

ताजा खबरों के लिए देखते रहिए:- sarthakpahal.com

Related Articles

Back to top button