उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

सतपुली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी जितेंद्र गिरफ्तार

यमकेश्वर। सतपुली में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले जितेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जितेंद्र पर नाबालिग के साथ में बहला फुसलाकर दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

23 मई को एक स्थानीय निवासी सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल ने राजस्व पुलिस चौकी पूर्वी मनियारस्यूं में प्रथमिकी दर्ज करायी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है।

प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर राजस्व क्षेत्र पूर्वी मनियारस्यू में मु.अ.सं. 3/2020 धारा 376 भा.द.सं. व 5/6 पोक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत हुआ। उक्त अभियोग ने राजस्व से नियमित पुलिस को ट्रांसफर होने के कारण दिनांक 3.6.22 को विवेचना करने के लिए महिला उपनिरीक्षक दीपा शाह का चयन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने महिला संबंधी अपराध पर तुरंत कार्रवाई करने के अलावा अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षक, थानाध्यक्ष लाखन सिंह के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक दीपा शाह मय पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम द्वारा अथक प्रयास के कारण 5.6.22 को अभियुक्त जितेंद्र सिंह, उम्र 50 वर्ष, पुत्र स्व. अर्जुन सिंह, निवासी बूंगा, पोस्ट आफिस बाघाट पट्टी पूर्वी मनियारस्यूं, तहसील पौड़ी गढ़वाल को उसके घर बूंगा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त जितेंद्र सिंह के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटायी जा रही है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button