उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

बीएससी की छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी कर ली

कन्नौज। बीएससी की छात्रा ने मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश के औरैया से एक छात्रा की खुदकुशी का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लाख कोशिशों के बावजूद प्रदेश में छेड़छाड़ जैसी वारदातों के मामलों में कमी आने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रदेश में एंटी रोमिया स्क्वायड भी फेल नजर आने लगा है। छेड़छाड़ से परेशान युवती की फांसी लगाकर आत्महत्या का ताजा मामला कन्नौज जिले का है। छात्रा की मौत पर परिवार में सन्नाटा छाया है। जानकारी के अनुसार छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एक मोहल्ले में रहने वाली छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा छिबरामऊ कस्बे में बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी। युवती (19) के पिता ने बताया कि मोहल्ला कोलिया निवासी तीन सगे भाई शिवम, अंशुल, छोटू और इसी मोहल्ले के सुमित रोजबरोज उसे परेशान करते रहते थे।

स्कूल आते-जाते उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। इसको लेकर लड़की परेशान थी और उसने अपनी मां से भी इस बारे में बात की थी। लेकिन परिवार ने बदनामी के डर से पुलिस को सूचना नहीं दी। परेशान होकर आखिरकार छात्रा ने मंगलवार रात को कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button