उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

मुगल साम्राज्य और इस्लाम का उदय अब सीबीएसई में हो जाएंगे ‘अस्त’

गोरखपुर। मुगल साम्राज्य और इस्लाम का उदय चेप्टर को सीबीएसई ने 11वीं और 12वीं के इतिहास की किताबों से गायब कर दिया है। इतना ही नहीं दसवीं की किताब से फैज अहमद फैज की एक शायरी की भी छुट्टी कर दी गयी है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2022-23 के दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए पाठ्यक्रम में संशोधन कर नया पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। ग्यारहवीं के इतिहास की किताब से मुगल साम्राज्य और 12वीं की किताब से इस्लाम का उदय अध्याय को हटा दिया गया है। इन अध्यायों की पढ़ाई अब नए शैक्षिक सत्र से नहीं होगी। बोर्ड की नई व्यवस्था एक साथ पूरे देश में लागू की गयी है।

इन हटाए गये अध्यायों में विद्यार्थियों को मुगलों का इतिहास, मुगल स्थापना, मुगल दरबार, अकबरनामा, बाबरनामा के बारे में पढ़ाया जाता था। बोर्ड के इस बदलाव को नई शिक्षा नीति से जोड़कर देखा जा रहा है, जो कि भारतीय शिक्षण पद्धति को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इसी तरह औद्योगिक क्रांति, औपनवेशिक शहर और विभाजन को भी हटा दिया गया है।

बोर्ड ने कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के इतिहास की किताब से कुछ अध्यायों को हटा दिया है। इनमें मुगल साम्राज्य, इस्लामिक लैंड, औद्योगिक क्रांति सरीखे कई अध्याय शामिल हैं। इसकी जानकारी विद्यार्थियों को दे दी गयी है। पठन-पाठन का काम चल रहा है। पाठ्यक्रम प्रभावशाली व भारतीय इतिहास को दर्शाने वाले हैं।
शशि चतुर्वेदी, पीजीटी (इतिहास), आर्मी पब्लिक स्कूल

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button