उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

दुनिया देखने से पहले ही नवजात ने दम तोड़ा, परिवार करता रहा हेलीकाप्टर का इंतजार

पिथौरागढ़। दुनिया देखने से पहले ही नवजात ने इस संसार से विदा ले लिया। पिथौरागढ़ मुनस्यारी की ग्राम पंचायत पातों में महिला ने खेत में ही बच्चे को जन्म दिया था। महिला का पिथौरागढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनस्यारी ब्लाक की ग्रामपंचायत पातों में महिला लक्ष्मी देवी (25) पत्नी श्याम सिंह दरियाल ने शनिवार को प्रसव पीड़ा हुई, उस समय वह खेत में थी। लोगों ने विधायक हरीश धामी को फोन किया। विधायक ने प्रशासन को फोन को जानकारी दी, जिसके बाद हेलीकाप्टर को पातों गांव भेजा गया। महिला की पीड़ा बढ़ने लगी, उसने खेत में ही बच्चे को जन्म दे दिया, लेकिन प्रसव के दो घंटे बाद जब तक हेलीकाप्टर मेडीकल टीम लेकर पहुंचा, तब तक दुनिया देखने से पहले ही नवजात संसार से ही विदा हो चुका था।

उल्टा फंस गया था बच्चा
आशा कार्यकत्री खीला देवी ने बताया कि महिला के गर्भ में बच्चा उल्टा फंस गया था, जिसे मुश्किल से निकाला गया। इस स्थिति में जच्चा-बच्चा दोनों को मेडीकल की तुरंत आवश्यकता थी। करीब दो घंटे बाद हेलीकाप्टर मेडीकल टीम के साथ पहुंचा, तब तक नवजात स्वर्ग सिधार चुका था। इसके बाद हेलीकाप्टर ने महिला को लेकर पिथौरागढ़ अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला की हालत में अब सुधार है।

जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया का कहना है कि अगर हेलीकाप्टर समय पर पहुंच जाता तो नवजात बच सकता है। इधर एसडीएम धारचूला नंदन कुमार ने बताया कि हेलीकाप्टर को समय पर रवाना कर दिया गया था, लेकिन पायलट को वेदर क्लीयरेंस मिलने में थोड़ा समय लग गया। फिर भी हेलीकाप्टर समय पर पहुंच गया था। एसडीएम का कहना है कि बच्चा मृत ही पैदा हुआ था, जबकि परिजनों और जिला पंचायत सदस्यों के मुताबिक हेलीकाप्टर देर से पहुंचा, इसलिए बच्चे की मौत हो गयी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button