उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजन

पहाड़ी बाला उर्वशी रौतेला जज करेंगी मिस यूनिवर्स 2021

देहरादून। फिल्म और फैशन की दुनिया में बड़ा नाम कमा चुकी उत्तराखंड की बेटी उर्वशी रौतेला को मिस यूनिवर्स 2021 को जज करने के लिए आमंत्रित किया गया है। उर्वशी घूमने-फिरने की शौकीन हैं। वह अपने फैंस के साथ अक्सर फोटो शेयर करती रहती हैं।

इजरायल में आज रविवार को आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स 2021 कांटेस्ट को उत्तराखंड की बेटी व बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी को रौतेला जज करने का मौका मिला है। यह उर्वशी की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि में शामिल है। मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार की रहने वाली उर्वशी पांच दिसंबर से इजराइल में हैं। उन्होंने कान्टेस्ट के विभिन्न राउंड में अपनी भूमिका निभाई। रविवार को कान्टेस्ट का फिनाले हो रहा है, जिसमें उर्वशी भी बतौर जज नजर आएंगी। इस उपलब्धि पर उर्वशी की मां मीरा रौतेला व परिजन बेटी पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

मिस यूनिवर्स 2021 के कॉन्टेस्ट में 75 खूबसूरत महिलाएं भाग ले रही है। ये मिस यूनिवर्स का 70वां संस्करण है, जो इजरायल में हो रहा है। भारत की तरफ से हरनाज संधू प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह 2019 में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button