उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षा

द्रोणवाटिका कालोनी में बड़े-बुजुर्गों के साथ नन्हें हाथों ने थामी वृक्षारोपण की कमान, देखिये video

देहरादून। पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। वृक्षारोपण से हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित करते हैं, जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं, मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते हैं और कई अन्य तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं। पेड़ पौधों की कमी से ही भूमि कटाव, बाढ़ आदि जैसी कई तरह की समस्याओं से हमें दिन प्रतिदिन दो-चार होना पड़ता है, जिसका एकमात्र उपाय वृक्षारोपण ही है।

सहस्त्रधारा रोड स्थित द्रोण वाटिका कॉलोनी में कालोनी के अध्यक्ष आर डी यादव के नेतृत्व मे हरेला योजना के तहत रविवार को बृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कालोनी के बड़े बुजुर्गों के अलावा नन्हे मुन्नों ने भी कमाल का उत्साह दिखाया। जैसा कि विदित है कि द्रोणवाटिका कॉलोनी में हर साल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे बहुत ज़रूरी हैं।

पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए वृक्षारोपण महत्वपूर्ण

पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण की वजह से वृक्षारोपण की आवश्यकता इन दिनों अधिक हो गई है। वृक्षारोपण से तात्पर्य वृक्षों के विकास के लिए पौधों को लगाना और हरियाली को फैलाना है। अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। ऑक्सीजन देने और कार्बन डाइऑक्साइड को लेने के अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वायु शुद्ध और ताज़ी बनती है।

इस अवसर पर कालोनी के अध्यक्ष आरडी यादव सहित गणमान्य व्यक्तियों एस डी सेमवाल, प्रेम सिंह चौहान, वी पी एस नेगी, आनन्द सिंह नेगी, बी के दीक्षित, संजीव बिष्ट, बिन्देश्वरी गौड़, निधि वर्मा के अलावा कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। कालोनी की सम्मानित सदस्या बिंदेश्वरी गौड़ के नेतृत्व में कालोनी के छोटे-छोटे नौनिहालों जिसमें आद्या गौड़, इशिका गौड़, आद्या नेगी, खुशी, काव्या एवं विवेक बडोनी शामिल रहीं ने जीवनरूपी पौधे रोपकर प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button