उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

बेरोजगारों को रोजगार देने 15 कंपनियां 12 जुलाई को आ रही हैं देहरादून

देहरादून। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए देहरादून क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 12 जुलाई को 15 कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने आ रही हैं। मेले में हिस्सा लेने के इच्छुक बेरोजगारों को पहलेे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में पहले अपना आफलाइन पंजीकरण कराना होगा।

समय-समय पर आयोजित होते हैं रोजगार मेले
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी देहरादून, अजय सिंह ने बताया कि समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन होता रहता है। इसमें अधिक से अधिक युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया जाता है। 12 जुलाई को होने वाले रोजगार मेले में 15 निजी कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

350 पदों के लिए होगा साक्षात्कार
उन्होंने बताया कि मेले में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले रोजगार कार्यालय में आफलाइन के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण की प्रक्रिया 11 जुलाई शाम चार बजे तक खुली रहेगी। उन्होंने बताया कि मेले में करीब 350 पदों के लिए साक्षात्कार होगा। इसके अलावा स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए मेले में इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन किया जायेगा।

पंजीकरण के लिए ये दस्तावेज अनिवार्य
पंजीकरण कराने के लिए मूल प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, सेवायोजन कार्यालय में पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोडर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) का होना आवश्यक है।

https://sarthakpahal.com/

 

Related Articles

Back to top button