उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

उत्तराखंड बोर्ड के अजीबोगरीब चमत्कारिक कारनामे, 76 की जगह दिए 28 अंक

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के चमत्कारिक कारनामे भी अजीबोगरीब हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर लिखने के बाद 76 नंबर की जगह मात्र 28 अंक ही दिये गये। जब बोर्ड से मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति मांगी गयी, तो असलियत का खुलासा हुआ।

उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं की छात्रा को विज्ञान में 76 अंक के स्थान पर 28 अंक दिये गये। छात्रा की ओर से बोर्ड से उत्तर पुस्तिका मंगाए जाने पर प्रकरण का खुलासा हुआ है। जिससे अन्य छात्र-छात्राओं के अंकों में भी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। शिक्षा निदेशक का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जायेगी।

देहरादून के झबरावाला की नेहा ममगाई राजकीय इंटर कालेज बुल्लावाला में 10वीं की छात्रा है। उसे 2022 की बोर्ड परीक्षा में विज्ञान में 28 अंक दिये गये। छात्रा का कहना था कि उसने सभी प्रश्नों के सही उत्तर लिखे थे। परिणाम घोषित होने के 30 दिन के अंदर उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति मंगाने पर असलियत का पता चला। इसके अलावा और भी कई गलतियों का पता चला है।

उत्तराखंड बोर्ड बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। यह अपने आपमें एक आपराधिक कृत्य है। विभाग को इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करनी चाहिए। विभाग में पहले भी इस तरह के कारनामे हो चुके हैं। इस मामले में जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।
अजय राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष, राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ

उत्तराखंड बोर्ड के छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिका की विभिन्न स्तर पर जांच होती है, फिर भी इस प्रकरण की जांच कराई जायेगी। इसके लिए जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button