उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षा

आईएएस पूजा सिंघल का यूपी उत्तराखंड से है नाता

देहरादून। आईएस पूजा सिंघल का यूपी और उत्तराखंड के संबंध रहा है। ईडी के छापा पड़ने के बाद सुर्खियों में आई पूजा संघल का नाता मेरठ से भी रहा है। उसको जानने वालों ने बताया कि वह बहुत प्रतिभाशाली हैं। उसने महज 21 साल में ही यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली थी।

https://sarthakpahal.com/

झारखंड काडर की आईएएस पूजा सिंघल का नाता मेरठ से रहा है। उनके पिता यहां लोक निर्माण विभाग में तैनात रहे। पूजा ने इंटर तक की पढ़ाई सोफिया गर्ल्स स्कूल से की थी और परिवार के साथ सूरजकुंड सरस्वती मंदिर पर रहती थीं।

पूजा सिंघल इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों के बाद सुर्खियों में हैं। वह 2000 बैच की आईएएस अफसर हैं। उनके करीबियों के ठिकानों से ईडी ने पिछले दिनों छापेमारी कर करोड़ों रुपये बरामद किए हैं। सरस्वती मंदिर पर इनके पड़ोसी रहे ध्यान चंद गुप्ता बताते हैं कि पूजा सिंघल के पिता राजकुमार सिंघल पीडब्लूडी में इंजीनियर थे। दादा चमन लाल अग्रवाल अमीन थे।

राजकुमार सिंघल तीन भाई थे। तीसरा भाई मेरठ में ही कहीं रहता है। राजकुमार उनके मित्र थे। पूजा पढ़ने में होशियार थीं। उसके छोटे भाई ने भी आईआईटी की है। पूजा ने प्रारंभिक पढ़ाई सोफिया गर्ल्स स्कूल से की। राजकुमार का स्थानांतरण देहरादून हो गया था। फिर परिवार वहां चला गया। आईएएस परीक्षा पास करने के बाद पूजा को झारखंड काडर मिला। उन्होंने बताया कि पूजा के दादा-पिता बहुत ही ईमानदार व्यक्ति थे। अब राजकुमार सिंघल का परिवार कहां रहता है, इसकी जानकारी नहीं है। दस साल से हम भी मेरठ छोड़कर पुणे में रह रहे हैं।

21 वर्ष की आयु में बन गईं थीं आईएएस
पूजा सिंघल को जानने वालों ने बताया कि पूजा प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने महज 21 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा पास कर ली थी। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज कराया था।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button