उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीति

योगी के पैतृक गांव पंचुर आने की खबर से तैयारियां तेज, बिथ्याणी डिग्री कालेज में सभा को करेंगे संबोधित

यमकेश्वर, 4 फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपने पैतृक गांव पंचुर आने की भनक लगते ही तैयारियां तेज हो गई है। गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी परिसर में वह एक जन सभा को भी संबोधित करेंगे।

6 फरवरी को है योगी के भतीजी की शादी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह फरवरी को भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पंचुर पहुंच सकते हैं। सूत्रों की मानें तो योगी आदित्यनाथ गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी परिसर में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन भी करेंगे।

यमकेश्वर महादेव के दर्शन भी करेंगे योगी
इसके साथ ही वह यमकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं की पड़ताल की जा रही है। उत्तराखंड के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए कांडी स्थित लोनिवि के हेलीपैड को तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए लोनिवि दुगड्डा तैयारियां करने में जुटा है।

यमकेश्वर रपटे को किया जा रहा दुरुस्त
वहीं यमकेश्वर रपटे में स्थित हेलीपैड को भी दुरुस्त करने की तैयारी चल रही है। गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी परिसर में छह फरवरी को योगी आदित्यनाथ एक जन सभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button